Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल, लोगों ने सराहे प्रयास गांव फंबिया की पंचायत कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया रयात बाहरा यूनिवर्सिटी को एएए+ रेटिंग, राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई पहचान सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए प्रभावी नियोजन आवश्यक : राजेश धर्माणी हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : चंडीगढ़ में दो दिवसीय विशेष शिविरों को मतदाताओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद गुलाब चंद कटारिया ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया तथा सेक्टर-22 में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया वरजीत वालिया की पहल, अपने ढाई महीने के बेटे को पोलियो बूंदें पिला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की बाल समागम में बच्चों ने प्रस्तुत किए संस्कार, शिक्षा एवं प्रभु भक्ति के प्रेरणादायी संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट लॉन्च किया संत कबीर की 628वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए नायब सिंह सैनी संत कबीर मानव मात्र के मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का अनूठा मंच : ऊर्जा मंत्री अनिल विज सी.पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल शिवराज सिंह चौहान ने “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में एआई-सक्षम 'ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल' का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

 

एक करोड़ 43 लाख रुपये के विकास कार्यो का कृष्ण कुमार बेदी ने किया शिलान्यास व उद्घाटन

तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र लिख रहा है विकास के नए अध्याय

Krishan Kumar Bedi, Krishna Kumar Bedi, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नरवाना , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:00 IST

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहरों की तर्ज पर ग्रामीण अंचल का भी विकास किया जा रहा है और प्रगति का पहिया नरवाना क्षेत्र में भी तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में यह इलाका तरक्की का बड़ा हब बनेगा।

कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को नरवाना में गांव फरेण कलां में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर, समृद्ध और शहरों की तर्ज पर सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते हरियाणा में नरवाना क्षेत्र भी विकास के नए अध्याय लिख रहा है।

इस दौरान श्री कृष्ण कुमार बेदी ने पंचायती राज विभाग के तहत बनने वाले ग्राम सचिवालय का शिलान्यास किया। इस ग्राम सचिवालय पर लगभग 88 लाख 25 हजार रुपये की लागत आएगी और इसके बनने से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर पंचायत संबंधी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होगीं। साथ ही पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 24 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो नई गलियों का उद्घाटन भी किया। सहकारिता मंत्री द्वारा पशुपालन विभाग के अंतर्गत करीब 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पशु औषधालय का शिलान्यास भी किया गया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांवों में बेहतर सड़कें, पक्की गलियां और मजबूत आधारभूत ढांचा ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं तथा विकास की गति को तेज करते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और विश्वास हरियाणा सरकार की कार्यशैली के चार प्रमुख स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। प्रदेश के चहूमूखी विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को साकार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क और आधुनिक आधारभूत ढांचे से ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि गांवों के युवाओं को रोजगार और सुविधाओं के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध हों। ग्राम पंचायत द्वारा खेल स्टेडियम, पेयजल पाईप लाईन, स्कूल में सांईस लैब व चार दिवारी, शमशान घाटों में शैड, गली व खेतों के रास्तों को पक्का करने जैसी दर्जनभर मांगों पर भी कैबिनेट मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Krishan Kumar Bedi , Krishna Kumar Bedi , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD