Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ बच्चों पर 'परफेक्ट बनने' का दबाव बेहद खतरनाक, 'पुशी पेरेंटिंग' मेंटल हेल्थ करता है खराब भारत के 12 एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट बिना टोल दिए किया पार : हरदीप सिंह पुरी 'आवारापन 2' टीजर रिलीज : 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय श्री अमरनाथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की 'प्रथम पूजा' आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद लगाए देख रही : अनुराग ठाकुर 30 जून का पंचांग : ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर करें दान-पुण्य, सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक अभिजित मुहूर्त एल नीनो की चुनौतियों का डटकर सामना करें किसान : एन. चंद्रबाबू नायडू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने एक बार फिर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता भांग, चंदन और रजत आभूषणों से बाबा महाकाल का शृंगार, किया गया पंचामृत अभिषेक राज्यसभा के लिए पुनर्निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली सदस्यता की शपथ पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा बोले, गेम चेंजर साबित होगी पचपदरा रिफाइनरी परियोजना दोस्त के जन्मदिन की पार्टी, मस्ती के बाद करने जा रहे थे गंगा स्नान, रास्ते में टक्कर से तीन लोगों की मौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी नौकरियों, आरक्षण और पेपर लीक पर सरकार को घेरा, सत्ता में आने पर भर्ती सुधार का वादा : अखिलेश यादव एलजी मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा पीएम मोदी के राजस्थान दौरे से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने लिया तैयारियों का जायजा पटना साइंस कॉलेज परिसर में स्थापित होगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज : सीएम सम्राट चौधरी

 

संत कबीर जयंती पर ढाणी गारण (हंस नगर) में कार्यक्रम आयोजित

लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने की शिरकत

Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 10:59 IST

हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार में संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती के उपलक्ष में ढाणी गारण( हंसनगर) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बीसी चौपाल में 11 लाख रुपए की लागत से बने नवनिर्मित शेड तथा बीसी चोपाल में नवनिर्मित हॉल का विधिवत लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया।

मंत्री रणबीर गंगवा ने अपने संबोधन में संत शिरोमणि कबीर के जीवन एवं उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि संत महापुरुष किसी एक समाज या जाति के नहीं होते वे सर्व समाज के होते हैं। उनकी जयंतियां मनाया जाना तभी सार्थक होगा जब हम गुरु महाराज की शिक्षाओं पर भी चले। नशे जैसी बुराइयों से अपने युवाओं को बचाएं और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें काबिल बनाए। हरियाणा सरकार सरकारी स्तर पर महापुरुषों की जयंतियां मना रही है, इसका यही कारण है कि समाज के युवा महापुरुषों के बताए रास्ते पर चले।

उन्होंने कहा कि बरवाला विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ढाणी गारण में अच्छी सडक़े बनवाई गई है। इसके अलावा सीवरेज लाइन भी मंजूर कर दी गई है। जल्द ही क्षेत्र में एसटीपी बनाया जाएगा। उन्होंने चौपाल के लंबित कार्यों को भी पूरा करवाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पास के गांव ढाणी खान बहादुर में एक अलग से जल घर को भी मंजूर कर दिया गया है। 

इससे क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था में सुधार होगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गांव के वाटर वर्क्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव तथा आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

Tags: Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD