Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर

ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए आदर्श ग्राम योजना के तहत सभी जिलों को जारी की गई धनराशि

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 11:28 IST

समग्र ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर के उन गांवों के विकास के लिए, जहां अनुसूचित जाति (एस.सी.) की आबादी 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, आदर्श ग्राम योजना के तहत 72.21 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार ऐसा ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक गांव को विकास के समान अवसर और गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार विकास की खाई को पाटने, नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है कि विकास का लाभ प्रत्येक घर तक, विशेषकर सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 3,763 गांवों को घर-घर सर्वेक्षण कराने, ग्राम विकास योजनाएं (वीडीपी) तैयार करने तथा योजना निर्माण से संबंधित अन्य गतिविधियों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने आगे बताया कि नव-चयनित 242 गांवों में से प्रत्येक को विकास कार्यों में कमी (गैप-फिलिंग) दूर करने के लिए 20 लाख रुपये की अनुदान राशि भी स्वीकृत की गई है।

इस राशि का उपयोग ग्राम विकास योजनाओं के माध्यम से चिन्हित स्थानीय बुनियादी ढांचे की आवश्यकताओं को पूरा करने में किया जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यक्रमों के बेहतर समन्वय (कन्वर्जेंस) पर विशेष बल दिया गया है, ताकि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं परिणामोन्मुख उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समितियां प्रभावी योजना निर्माण, समयबद्ध कार्यान्वयन तथा धनराशि के उचित उपयोग को सुनिश्चित करेंगी, जिससे विकास कार्यों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंच सके। मंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग अनुसूचित जाति बहुल गांवों को आदर्श गांवों के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है।

इसके तहत आवश्यक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है तथा ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जो प्रत्येक नागरिक को सम्मान, बेहतर अवसर और उच्च जीवन स्तर प्रदान करने में सहायक हो।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD