Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

पंजाब खाद्य आयोग ने एनएफएसए मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए एआई सेशन आयोजित किया

Bal Mukand Sharma, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 10:59 IST

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विशेषज्ञ श्री निपुण स्याल के साथ एक विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य यह जानना था कि उभरती हुई प्रौद्योगिकियां पंजाब में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), 2013 के क्रियान्वयन को और अधिक पारदर्शी, कुशल तथा नागरिक-केंद्रित कैसे बना सकती हैं और आयोग के कार्यों को किस प्रकार सशक्त कर सकती हैं।

सत्र की अध्यक्षता करते हुए आयोग के चेयरमैन श्री बाल मुकंद शर्मा ने कहा कि आयोग एनएफएसए के क्रियान्वयन की निगरानी करने, शिकायतों की समीक्षा करने तथा नीतिगत सुधारों के लिए राज्य सरकार को सुझाव देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा, "हम एआई को एक ऐसे प्रभावी साधन के रूप में देख रहे हैं, जो पारंपरिक निगरानी प्रणाली से आगे बढ़कर वास्तविक समय (रियल-टाइम) और डेटा-आधारित निगरानी व्यवस्था विकसित करने में सहायता करेगा।"

आयोग को संबोधित करते हुए श्री निपुण स्याल ने विस्तार से उन प्रमुख क्षेत्रों की जानकारी दी, जहां एआई आयोग के कार्यों को अधिक प्रभावी बना सकती है। उन्होंने बताया कि एआई-सक्षम एनालिटिक्स प्रतिदिन उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के ई-पीओएस लेन-देन के आंकड़ों का विश्लेषण कर सकती है, जिससे कम आपूर्ति, बंद पड़े राशन डिपो अथवा आवंटित एवं वितरित किए गए अनाज के बीच अंतर जैसी असामान्य स्थितियों की समय रहते पहचान की जा सकेगी।

इससे आयोग को समस्याओं का शीघ्र पता लगाने और समय पर सुधारात्मक कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि मशीन लर्निंग मॉडल प्रमाणित डाटासेट के साथ सुरक्षित क्रॉस-रेफरेंसिंग के माध्यम से संभावित डुप्लीकेट प्रविष्टियों, गलत भरी गई जानकारी तथा अधूरे विवरणों की पहचान कर लाभार्थियों के डाटा की शुद्धता में सुधार करने में सहायक हो सकते हैं।

शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एआई-संचालित बहुभाषी चैटबॉट तथा पंजाबी भाषा में वॉयस असिस्टेंट 24×7 शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं। इस अवसर पर आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, विजय दत्त, चेतन प्रकाश ढालीवाल तथा सदस्य सचिव कनू थिंद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bal Mukand Sharma , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD