Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

पंजाब पर बढ़ता कर्ज चिंताजनक, बेलगाम उधारी राज्य के भविष्य के लिए खतरा : केवल सिंह ढिल्लों

2027 में महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन की प्रेरणा से नया पंजाब बनाएगी भाजपा : केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, Vineet Joshi, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 10:42 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जीत लाल भट्टी के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा में लोगों का विश्वास दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रहा है और पंजाब के लोग अब भाजपा को एक मजबूत और भरोसेमंद विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

ढिल्लों ने बताया कि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की 187वीं बरसी के अवसर पर भाजपा की ओर से पंजाब की 117 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक हलके में 3 से 4 छबीलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह ने जात-पात से ऊपर उठकर सर्वसमावेशी, न्यायपूर्ण और जन-केंद्रित शासन की मिसाल कायम की थी।

भाजपा का संकल्प है कि 2027 में पंजाब में उसी सुशासन, विकास और भाईचारे वाले वातावरण को पुनः स्थापित किया जाए। हज़ूर साहिब एक्ट के बारे में बोलते हुए ढिल्लों ने कहा कि सिख संगत की चिंताओं को देखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तुरंत बातचीत की। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने सिख भावनाओं का पूरा सम्मान करने का भरोसा दिया है और इस मुद्दे पर एक समिति बनाकर प्रस्तावित एक्ट की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

ढिल्लों ने महाराष्ट्र सरकार और वरिष्ठ मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का धन्यवाद किया। पंजाब की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार कर्ज के बोझ तले लगातार दबती जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अप्रैल से जून तक लगभग ₹7,800 करोड़ का नया कर्ज लिया गया है, जिससे राज्य का कुल कर्ज लगभग ₹4.5 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि बेलगाम कर्ज पंजाब के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , Vineet Joshi , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD