Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने सतिगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश उत्सव को समर्पित शोभा यात्रा में की शिरकत, श्रद्धालुओं को दी मुबारकबाद

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 10:25 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज लोगों को सतिगुरु कबीर महाराज जी के आदर्शों पर चलकर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की मजबूती के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। सतिगुरु कबीर महाराज जी के 628वें प्रकाश उत्सव के मौके पर स्थानीय भार्गव नगर स्थित सतिगुरु कबीर जी मुख्य मंदिर से शुरू हुई विशाल शोभा यात्रा में शिरकत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने श्रद्धालुओं को इस शुभ अवसर की मुबारकबाद दी।

उन्होंने कहा कि सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता, सत्य और विश्व भाईचारे का संदेश देती है तथा हमेशा पूरी मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष कीमती भगत व अन्य शख्सियतें भी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि सतिगुरु कबीर जी की शिक्षाएं आज के समय में भी बहुत सार्थक है,जो मानवता की सेवा, आपसी मेल-जोल के साथ रहने, सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने लोगों को सतिगुरु कबीर जी की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह रास्ता सद्भावना वाले और प्रगतिशील समाज की रचना में अहम भूमिका निभा सकता है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं, पीरों और संतों की धरती है और ऐसे पवित्र अवसरों को सबको मिलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करती है।

उन्होंने बताया कि सतिगुरु कबीर महाराज जी के प्रकाश उत्सव के शुभ मौके पर पंजाब सरकार द्वारा 29 जून की शाम को सतिगुरु कबीर जी मुख्य मंदिर में विशाल राज्य -स्तरीय समागम करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रकाश उत्सव समागमों में शामिल होकर आशीर्वाद लेने का आह्वान किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD