Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

सेशेल्स में 'कार डिप्लोमेसी', पीएम नरेंद्र मोदी की डॉ. पैट्रिक हर्मिनी संग दिखी अच्छी केमिस्ट्री

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Seychelles, Dr Patrick Herminy
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विक्टोरिया , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 17:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने किया। इसके बाद गुजराती पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी की 'कार यात्रा' ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

प्रधानमंत्री ने 'कल्चरल कनेक्ट' से लेकर 'कार डिप्लोमेसी' तक के अहम पल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए। कार में दोनों नेता हंसते-मुस्कुराते दिखे। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर बताया कि राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ वो 'सेशेल्स नेशनल बोटैनिक्ल गार्डन' की ओर जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने उस कल्चर कनेक्ट की बात की जो उन्हें परदेस में भी प्रवासियों को अपने देश की मिट्टी से जोड़े रखती है।

कच्छ की संस्कृति में रचे बसे कलाकारों ने एयरपोर्ट पर ही खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। पीएम ने कलाकारों संग खींची गई तस्वीर साझा करते हुए कहा, "अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! सेशेल्स एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रवासी भारतीय जिस तरह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को संरक्षित और उत्सव के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।"

हवाई अड्डे पर पहुंचे पीएम मोदी का सेशेल्स के राष्ट्रपति ने स्वागत किया। गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम ने उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी को वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है।"

प्रधानमंत्री 27 से 29 जून तक तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे के लिए शनिवार सुबह 8.50 बजे रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वहां पहुंचे। सेशेल्स की आजादी के 50 साल पूरे होने के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Seychelles , Dr Patrick Herminy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD