Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

पीएम नरेंद्र मोदी सेशेल्स पहुंचे

राष्ट्रपति हर्मिनी ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से किया स्वागत

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Seychelles
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विक्टोरिया , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 16:01 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे के लिए सेशेल्स पहुंच चुके हैं। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति की तरफ से गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद किया। पीएम मोदी को वहां वहां देखकर भारतीय समुदाय के लोग उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

सेशेल्स पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, " एयरपोर्ट पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के गर्मजोशी से स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सेशेल्स एक कीमती समुद्री साझेदार और हिंद महासागर में एक करीबी दोस्त है। हमारे पुराने संबंधों को और मजबूत करने और हमारे देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग बढ़ाने के मकसद से एक अच्छे दौरे की उम्मीद है।"

इससे पहले, न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जब सेशेल्स की पर्यटन और संस्कृति मंत्री अमांडा बर्नस्टीन से पूछा कि क्या भारत सेशेल्स के खास टूरिज्म मार्केट में से एक बन रहा है और क्या पीएम मोदी के दौरे से भारतीय पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी, तो उन्होंने कहा, "हां, हमें ऐसी उम्मीद करनी चाहिए। हम भारतीय समुद्र साझा करते हैं।

हम इस इलाके में साझेदार हैं और मुझे लगता है कि अगर किसी को नहीं पता कि हम कितने करीब हैं, तो हम भारत से सिर्फ चार घंटे दूर हैं।" उन्होंने कहा, "हम बहुत करीब हैं। हम एक वीजा-फ्री डेस्टिनेशन भी हैं, जो मुझे लगता है। लोगों को यह दिखाने में मदद करेगा कि सेशेल्स आना और हमारे क्रियोल संस्कृति का अनुभव करना कितना शानदार मौका है, जिसमें भारतीय प्रभाव भी बहुत है और यह इस संस्कृति का हिस्सा भी है।

उनके लिए तारीफ करने और आकर देखने के लिए बहुत कुछ है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले ब्यू वैलोन और विक्टोरिया में कई जगहों पर उनके स्वागत में पोस्टर और तिरंगा झंडा लगाए गए हैं। इससे पहले सेशेल्स के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सेशेल्स के लिए निकल रहा हूं, जहां मैं उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा।

इस साल, यह और भी खास है क्योंकि यह स्वर्ण जयंती समारोह है।" पीएम मोदी शनिवार से सेशेल्स के तीन दिनों के राजकीय दौरे पर सेशेल्स पहुंचे हैं। वे देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सेशेल्स के दौरे को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर मैं 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स का राजकीय दौरा करूंगा, ताकि सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकूं।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक "महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी" और 'विजन महासागर' का प्रमुख साझेदार है। उन्होंने कहा कि दोनों देश ग्लोबल साउथ के हितों और प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता रखते हैं। उन्होंने कहा, "इस साल हम अपने डिप्लोमैटिक संबंध की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं, जो आपसी भरोसे, साझा लोकतांत्रिक मूल्य, डाइवर्सिटी के लिए सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं।"

यह दौरा सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी के फरवरी 2026 में भारत आने के कुछ ही महीने बाद हो रहा है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और सेशेल्स नेशनल असेंबली को संबोधित करने और भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Seychelles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD