Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएगी जनता : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:24 IST

संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के एक बयान पर पलटवार किया है। इसके साथ ही कांग्रेस को तानाशाही वाली पार्टी बताया है। किरेन रिजिजू ने पवन खेड़ा का एक पोस्ट 'अगर कांग्रेस सत्ता में आई, तो भाजपा नेता सड़कों पर निकल भी नहीं पाएंगे' शेयर करते हुए लिखा है, "इसीलिए लोग ऐसी तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएंगे।

उन्होंने कहा कि हर किसी को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन कांग्रेस तो सचमुच 24 घंटे पीएम मोदी को बुरा-भला कहती रहती है।" इसके पहले ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट के विरोध पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला था। किरेन रिजिजू ने 21 जून को श्री विजयपुरम में 'विकसित भारत' सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था "अंडमान-निकोबार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन है।

इसे पूरा करने के लिए हम लोग भी अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार बहुत ही आकर्षक जगह है, जहां वन्य जीव और समुद्री जीवन का अपना एक स्थान है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। यहां के वातावरण को बनाए रखने के लिए कानून है। यहां क्लामेट की दृष्टि से संरक्षण और इकोसिस्टम को बर्बाद किए बगैर विकास हो रहा है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट की कल्पना की गई है। यहां व्यापार करने वाले लोग जानते हैं कि इस क्षेत्र में कितनी संभावनाएं हैं। नए प्रोजेक्ट के बाद यहां आर्थिक परिवर्तन होगा। इस दौरान, उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। रिजिजू ने कहा, "भारत का विकास देखकर कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। हम लोग भी पहले से इसकी उम्मीद कर रहे थे।"

राहुल गांधी का नाम लिए बगैर किरेन रिजिजू ने कहा, "यहां अंदर की सुंदरता, जीव-जंतु और यहां की लाइफ को समझने के लिए मैंने डाइविंग की, लेकिन दूसरे व्यक्ति (राहुल गांधी) ने प्रोजेक्ट को बर्बाद करने के लिए यहां डाइव लगाई। वे इस इलाके को प्रमोट करने के लिए नहीं, बल्कि बर्बाद करने के लिए तस्वीरें खींचने आए। यह बिल्कुल ठीक नहीं है और देश में इस तरह का कार्य नहीं होना चाहिए। यह कोई मजाक का विषय नहीं है। इसको गंभीरता से लेकर हमें 'विकसित भारत' के साथ 'विकसित अंडमान-निकोबार' को देखना है।"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD