Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

Health, Study, Research, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:23 IST

आजकल फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। कोई सुबह-सुबह वॉक पर निकल जाता है, कोई रनिंग करता है, तो कोई योग और मेडिटेशन को अपनाता है। वहीं, जब भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की बात आती है, तो अक्सर लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ बॉडीबिल्डर्स के लिए जरूरी होती है। हालांकि लेकिन ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित एक नई स्टडी आपकी इस सोच को पूरी तरह बदल देगी। 

नई स्टडी के मुताबिक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ मसल्स बनाने या बॉडीबिल्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उम्र और हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। यह न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभा सकती है। यह अध्ययन ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है, जिसमें करीब 1.47 लाख लोगों के स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण किया गया।

इन लोगों को लगभग 30 साल तक फॉलो किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उनकी एक्सरसाइज की आदतों को समझा कि कौन लोग कार्डियो करते हैं, कौन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं और कौन दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं। स्टडी में सामने आया कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वालों में कई गंभीर बीमारियों से होने वाले खतरे कम पाए गए।

खासकर दिल की बीमारी, कैंसर और समय से पहले मौत के जोखिम में कमी देखी गई। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इसके लिए घंटों जिम में समय बिताने की जरूरत नहीं है। रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में करीब 90 से 120 मिनट (यानी लगभग डेढ़ से दो घंटे) की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी गई। ऐसे लोगों में मृत्यु का जोखिम काफी कम पाया गया।

साथ ही यह बात भी सामने आई की कोई अगर इससे ज्यादा भी करता है, तो अतिरिक्त फायदा उतना ज्यादा नहीं बढ़ता। स्टडी में यह भी पाया गया कि जो लोग बहुत कम मात्रा में भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, उन्हें भी कुछ हद तक फायदा मिलता है। लेकिन सबसे बड़ा असर तब देखने को मिला जब स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को कार्डियो एक्सरसाइज के साथ मिलाया गया।

जो लोग वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग जैसी गतिविधियों के साथ हल्की वेट ट्रेनिंग भी करते थे, उनकी सेहत सबसे बेहतर पाई गई। ऐसे लोगों में मृत्यु का जोखिम 50 प्रतिशत तक कम देखा गया, उन लोगों के मुकाबले जो बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते थे। वैज्ञानिकों के अनुसार, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों का शरीर पर अलग-अलग असर होता है।

कार्डियो दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जबकि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों, हड्डियों और शरीर की ताकत को बनाए रखती है। दोनों मिलकर शरीर को एक तरह की 'फुल प्रोटेक्शन' देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कई समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।

हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी साफ किया कि यह एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी है। इसमें लोगों ने खुद अपनी एक्सरसाइज की जानकारी दी थी, इसलिए थोड़ी बहुत गलती की संभावना रहती है। यह सीधे तौर पर यह साबित नहीं करती कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ही लंबी उम्र की वजह है, लेकिन दोनों के बीच मजबूत संबंध जरूर दिखाई देता है।

 

Tags: Health , Study , Research , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD