Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

यूएस ओपन बैडमिंटन : श्रीकांत, देविका, रौनक ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

Sports News, Badminton, Devika Sihag, Rounak Chouhan, US Open, US Open Badminton, Fullerton
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

फुलर्टन , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:18 IST

थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने जापान की तीसरी सीड रीको गुंजी को हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, रौनक चौहान भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। देविका ने शुक्रवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में गुंजी को 22-20, 21-19 से हराया।

इस बीच, चौहान ने इजरायल के मिशा जिल्बरमैन को सिर्फ 38 मिनट में 23-21, 21-11 से हराकर अपना पहला पुरुष एकल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 सेमीफाइनल में जगह पक्का की। सेमीफाइनल में चौहान का मुकाबला चीनी ताइपे की आठवीं सीड सू ली यांग से होगा। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने भी क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू को 21-9, 12-21, 21-8 से हराया।

सेमीफाइनल में श्रीकांत का मुकाबला जापान के चौथी सीड युदाई ओकिमोटो से होगा। देविका का सेमीफाइनल में दूसरी सीड लाइन क्रिस्टोफरसेन से मुकाबल होगा। डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसेन ने क्वार्टरफाइनल में भारत की तन्वी शर्मा को 21-16, 11-21, 21-11 से हराया। दूसरे क्वार्टरफाइनल में, रक्षिता श्री कनाडा की रेचल चैन से 15-21, 21-16, 21-12 के स्कोर से हार गईं।

इससे पहले बुधवार को, वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा और देविका ने आसान जीत के साथ अपने यूएस ओपन कैंपेन की जबरदस्त शुरुआत की। तन्वी ने जर्मनी की यवोन ली को 23-21, 21-16 से हराया, जबकि देविका ने महिला एकल के पहले राउंड में पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो को 21-14, 21-14 से हराया।

दो ऑल-इंडियन मुकाबलों में से पहले में, उभरते हुए स्टार रौनक चौहान ने पूर्व विश्व जूनियर रजत पदक विजेता एस शंकर मुथुसामी को 23-21, 21-16 के स्कोर से हराया। पांचवीं सीड किदांबी श्रीकांत ने फिर साथी भारतीय डी सनीथ को सिर्फ 30 मिनट में 21-14, 21-12 से हराया। इसके अलावा, रक्षिता श्री ने मिश्रित डबल्स जोड़ी ध्रुव रावत और के मनीषा के साथ महिला एकल में आगे बढ़ीं।

रक्षिता ने चेक रिपब्लिक की टेरेजा स्वाबिकोवा को 21-15, 21-8 से हराया। रावत और मनीषा की सातवीं सीडेड मिश्रित डबल्स टीम ने इंडोनेशिया के विरावन इहसान एडम और सेरेना कानी को 21-15, 21-16 के स्कोर से हराने में सिर्फ 26 मिनट लिए।

 

Tags: Sports News , Badminton , Devika Sihag , Rounak Chouhan , US Open , US Open Badminton , Fullerton

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD