Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

फीफा वर्ल्ड कप : जीत के साथ स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे का सफर समाप्त

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Alex Baena, Spain, Uruguay, Guadalajara
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गुआडालाहारा , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:15 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एच के मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उरुग्वे को 1-0 से हराया। इस जीत के साथ ही स्पेन ने राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्पेन के खिलाफ मिली हार के साथ ही उरुग्वे का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। स्पेन की ओर से इस मुकाबले में एकमात्र गोल एलेक्स बेना ने किया।

स्पेन अपनी दो जीत और एक ड्रॉ से 7 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में टॉप पर रहा, जबकि वर्ल्ड कप में डेब्यू करने वाली केप वर्डे की टीम तीन ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रही। उरुग्वे ग्रुप स्टेजमें सिर्फ दो प्वाइंट्स अर्जित कर सका। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उरुग्वे ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया और स्पेन पर दबाव बनाने की कोशिश की।

स्पेन की ओर से भी कई हमले हुए, खासकर सेट पीस पर, जहां पाउ क्यूबार्सी को गोल करने के मौके मिले, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उरुग्वे की तरफ से फेडेरिको वाल्वरडे और डार्विन नुनेज ने भी एक अच्छा मौका बनाया, लेकिन टीम उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। पहले हाफ में दोनों टीमों के गोलकीपरों ने दमदार प्रदर्शन किया।

हालांकि, मैच के 42वें मिनट में स्पेन की टीम आखिरकार 1-0 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। बेना ने बॉक्स के किनारे से जगह बनाते हुए तेज शॉट लगाया, जो उरुग्वे के अनुभवी गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा को चकमा देकर गोल पोस्ट में पहुंचा। यह थोड़ा अजीब गोल था, क्योंकि खेल जारी रहने के दौरान मैनुअल उगार्टे और लैमिन यामल दोनों का मैदान पर इलाज चल रहा था, लेकिन बेना ने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

दूसरे हाफ में उरुग्वे ने गेंद पर ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश की, लेकिन वह स्पेन के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके। उरुग्वे के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी फेडेरिको विनास को स्कोर बराबर करने का अच्छा मौका मिला,लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। स्पेन की ओर से डैनी ओल्मो और फेरान टोरेस ने भी गोल करने का प्रयास किया, लेकिन उरुग्वे के गोलकीपर और डिफेंडरों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

मैच के अंतिम समय में उरुग्वे ने कई हमले किए, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने शानदार बचाव किए और टीम की बढ़त को बनाए रखा। स्टॉपेज टाइम में उरुग्वे के खिलाड़ी अगस्टिन कैनोबियो को रेड कार्ड मिला, जिसने टीम की निराशा को और बढ़ाने का काम किया।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Alex Baena , Spain , Uruguay , Guadalajara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD