Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

यादों में सैम मानेकशॉ : डॉक्टर नहीं, फौजी बनने की जिद...ऐसे बने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

Military, Indian Army, Sam Manekshaw, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 18:18 IST

सैम होर्मूसजी फ्रैमजी जमशेदजी मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और वे सैम को भी डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए लंदन भेजना चाहते थे। हालांकि सैम ने पिता के इस निर्णय के खिलाफ विद्रोह कर दिया और जुलाई 1932 में नवगठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पहले बैच 'द पायनियर्स' में प्रवेश ले लिया।

उनका विवाह 22 अप्रैल 1939 को सिलू बोडे से हुआ। गोरखा सैनिकों की निडरता के कायल सैम का एक प्रसिद्ध कथन आज भी सेना में गूंजता है कि यदि कोई व्यक्ति कहता है कि उसे मौत से डर नहीं लगता, तो वह या तो झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है। गोरखा रेजिमेंट के सैनिकों ने ही उन्हें आदर से 'सैम बहादुर' का नाम दिया था।

सैम मानेकशॉ के नेतृत्व की सबसे बड़ी परीक्षा 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान हुई। अप्रैल 1971 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूर्वी पाकिस्तान में बढ़ते मानवीय संकट के कारण तुरंत सैन्य कार्रवाई का दबाव बनाया, तो जनरल सैम ने बड़ी बेबाकी से मना कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून की भारी बारिश के कारण सेना की गति रुक जाएगी और हार का जोखिम बढ़ जाएगा।

उन्होंने सरकार से तैयारी के लिए कुछ महीनों का समय मांगा और 100 प्रतिशत सफलता का भरोसा दिया। पाकिस्तान ने जब 3 दिसंबर 1971 की शाम भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया, तो सैम ने अपनी बहुआयामी और तीव्र सैन्य योजना को धरातल पर उतारा। युद्ध शुरू होने से पहले उन्होंने अपने जवानों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे स्थानीय महिलाओं की गरिमा का पूरा सम्मान करें।

सिर्फ 13 दिनों में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और 90,000 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को बिना किसी शर्त के आत्मसमर्पण करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का गठन हुआ। सैम मानेकशॉ 15 जनवरी 1973 को सेवानिवृत्त हुए। चूंकि फील्ड मार्शल का पद जीवनभर के लिए होता है और इस पद का अधिकारी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, इसलिए वे पूर्ण वेतन के हकदार थे।

ऐसा कहा जाता है कि नौकरशाही की बाधाओं के कारण उन्हें लंबे समय तक केवल आधी पेंशन ही मिलती रही। राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के हस्तक्षेप के बाद अप्रैल 2007 में तत्कालीन रक्षा सचिव शेखर दत्त ने अस्पताल जाकर उन्हें 1.16 करोड़ रुपए के बकाये का चेक सौंपा। 27 जून 2008 को तमिलनाडु के वेलिंगटन में फेफड़ों के संक्रमण के कारण इस महान नायक ने 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

 

Tags: Military , Indian Army , Sam Manekshaw , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD