Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित

 

रेखा गुप्ता के जांच आदेश के बाद फोर्टिस की सफाई, कहा-मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 15:13 IST

दिल्ली में फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग को लेकर उठे विवाद के बीच अस्पताल प्रशासन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को अस्पताल में मरीजों के इलाज के दौरान कथित अनियमितताओं और लापरवाही से जुड़ी शिकायतों की जांच के आदेश दिए थे। सरकार के इस फैसले के बाद अब फोर्टिस अस्पताल ने आधिकारिक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा है। 

दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग में मरीजों के इलाज के दौरान कथित अनियमितताओं और लापरवाही की शिकायतों के मामले में जांच शुरू होने जा रही है। गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। सरकार का कहना है कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री के जांच के आदेश के बाद फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है। अस्पताल ने कहा कि वह मरीजों की देखभाल, क्लीनिकल उत्कृष्टता, और सभी नियामकीय नियमों के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अस्पताल के बयान में कहा गया, "मामले से संबंधित सभी विवरण हमें औपचारिक रूप से प्राप्त होने के बाद हम उपलब्ध जानकारी का सावधानीपूर्वक अवलोकन करेंगे।

इसके साथ ही हम जांच कर रहे संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग देंगे।" फोर्टिस अस्पताल ने यह भी स्पष्ट किया कि मरीजों की सुरक्षा और उनका बेहतर इलाज हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। अस्पताल ने कहा कि वह हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।

अब इस मामले में सभी की नजर सरकारी जांच पर टिकी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि शिकायतों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फोर्टिस अस्पताल ने दोहराया है कि वह मरीजों के हितों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD