Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

भारतीय वायुसेना को स्वदेशी विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली 'नेत्र' के लिए अंतिम परिचालन स्वीकृति मिली

Military, Indian Air Force, IAF, Defence Research and Development Organisation, DRDO, Bengaluru
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बेंगलुरु , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 12:59 IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी 'नेत्र' विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली का अंतिम परिचालन स्वीकृति (एफओसी) प्रमाणपत्र भारतीय वायुसेना को सौंपकर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और संबंधित रक्षा उद्योग जगत के सहयोग से विकसित इस प्रणाली को हवाई निगरानी, स्थिति संबंधी जागरूकता तथा युद्ध प्रबंधन क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए तैयार किया गया है।

साल 2017 में प्रारंभिक परिचालन स्वीकृति (आईओसी) प्राप्त करने के बाद अब अंतिम परिचालन स्वीकृति मिलना इस परियोजना की पूर्ण परिचालन क्षमता का प्रमाण है और उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस समारोह का आयोजन 25 जून 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु में किया गया, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने की।

इस अवसर पर पूर्व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया (सेवानिवृत्त), डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. क्रिस्टोफर, भारतीय वायुसेना के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) की निदेशक व विशिष्ट वैज्ञानिक श्रीमती पी. संध्या उपस्थित थीं। इनके अतिरिक्त विशिष्ट वैज्ञानिक और मुख्य कार्यकारी (उड़ानयोग्यता) श्री ए.पी.वी.एस. प्रसाद, वैज्ञानिक ‘जी’ एवं नेत्र एफओसी परियोजना प्रमुख श्री ए.एस. कुमारन, डीआरडीओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा रक्षा उद्योग जगत के साझेदार भी मौजूद थे।

डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ ने अपने संबोधन में स्वदेशी ‘नेत्र’ विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली को अंतिम परिचालन स्वीकृति मिलने पर इसकी सराहना की। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और बालाकोट हवाई हमले के दौरान इस प्रणाली के परिचालन उपयोग व विश्वसनीयता का उल्लेख किया। एयर मार्शल ने कहा कि स्वदेशी प्रौद्योगिकियां सशस्त्र बलों को बदलती युद्ध परिस्थितियों के अनुरूप प्रणालियों में आवश्यक संशोधन और अनुकूलन करने की क्षमता प्रदान करती हैं।

उन्होंने डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना और उद्योग जगत के बीच उत्कृष्ट समन्वय की भी सराहना की, जिसने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीआरडीओ के एयरोनॉटिक्स क्लस्टर की महानिदेशक डॉ. के. राजलक्ष्मी मेनन ने ‘नेत्र’ प्रणाली के विकास और उसके सफल सफर का उल्लेख किया।

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सामने आई चुनौतियों व उन महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्रकाश डाला, जिनकी बदौलत परियोजना अपने निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त कर सकी और भारतीय वायुसेना को पूर्णतः परिचालन-तैयार प्रणाली उपलब्ध कराई जा सकी। महानिदेशक ने सिस्टम इंजीनियरिंग के महत्व पर विशेष जोर देते हुए बताया कि उड़ान परीक्षणों की योजना बनाने और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआरडीओ के इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर के विशिष्ट वैज्ञानिक एवं महानिदेशक डॉ. बी.के. दास ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार सभी हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय और सहयोग रहा है। उन्होंने ‘नेत्र’ विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एक उल्लेखनीय मिसाल है।

मुख्य योगदानकर्ताओं को सम्मान

इस अवसर पर उन संगठनों और इकाइयों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने ‘नेत्र’ विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली के विकास, परीक्षण व सफल परिचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक अवधारणा को पूर्णतः कार्यशील और परिचालन-तैयार प्रणाली में परिवर्तित करने में सभी संबंधित पक्षों की भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।

स्वदेशी क्षमता विकास में एक मील का पत्थर

‘नेत्र’ विमानस्थ प्रारंभिक चेतावनी एवं नियंत्रण प्रणाली का सफलतापूर्वक परिचालन सेवा में शामिल होना, स्वदेशीकरण, नवाचार और सशस्त्र बलों की क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने के प्रति डीआरडीओ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि इसके उपयोगकर्ताओं, वैज्ञानिक संस्थानों और रक्षा उत्पादन संगठनों के बीच प्रभावी समन्वय तथा सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

Tags: Military , Indian Air Force , IAF , Defence Research and Development Organisation , DRDO , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD