Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

फर्जी रिपोर्टें पेश करने वाले मुख्यमंत्री की “मास्क थ्योरी” पर कौन विश्वास करेगा? : अनिल सरीन

भाजपा ने भगवंत मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह खारिज किया, पंजाब की जनता का भरोसा खत्म

Anil Sarin, BJP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 12:48 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि पंजाब की जनता अब उनके किसी भी बयान पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं करती। अनिल सरीन ने कहा कि पंजाबी तो दूर, किसी हिंदुस्तानी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि एक मुख्यमंत्री सच को छिपाने के लिए हर कुछ दिनों बाद नया झूठ और नया बहाना गढ़ेगा। 

पहले वीडियो को एआई जनरेटेड कहा गया, फिर डीपफेक बताया गया और अब आठ महीने बाद “मास्क थ्योरी” लाई गई। जो मुख्यमंत्री हर चौथे दिन अपना बयान बदले, उस पर पंजाब कैसे विश्वास करे? उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है—दो दिन पहले जिन फॉरेंसिक रिपोर्टों का हवाला देकर मान सरकार के मंत्री और प्रवक्ता वीडियो को फेक बता रहे थे, वह सच था या आज की मास्क वाली कहानी?

सरीन ने कहा कि गुरुग्राम से मंगवाई गई कथित फॉरेंसिक रिपोर्टों पर पहले ही गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। आरोप हैं कि पंजाब पुलिस अधिकारियों ने पैसे देकर फर्जी रिपोर्टें तैयार करवाईं। जो मुख्यमंत्री सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी रिपोर्टें पेश कर सकता है, उसकी “मास्क थ्योरी” पर कौन विश्वास करेगा?

उन्होंने कहा कि यदि भगवंत मान को वीडियो फेक होने का इतना ही यकीन था तो आठ महीने तक किसी मान्यता प्राप्त स्वतंत्र फॉरेंसिक लैब से जांच क्यों नहीं कराई गई? सच से डर क्यों? अनिल सरीन ने कहा कि भगवंत मान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दें। उन्हें एक मिनट भी मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

 

Tags: Anil Sarin , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD