Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने गांवों में चल रहे स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की

जिला जल और स्वच्छता मिशन की बैठक, अधिकारियों को परियोजनाएं समय पर पूरा करने के निर्देश

Divya P, Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 12:41 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. की अध्यक्षता में जिला जल और स्वच्छता मिशन (डी.डब्ल्यू.एस.एम.) की बैठक के दौरान जिले के गांवों में चल रही स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की गई। जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में हुई इस बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को ठोस कूड़ा प्रबंधन पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सक्रिय और समन्वित दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जिले के गांवों में स्वच्छता और स्थायी कूड़ा प्रबंधन को और मजबूत करने के लिए विभाग बेहतर समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उन्होंने विभागों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम, 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बल्क में कूड़ा उत्पन्न करने वाले संस्थानों की पहचान करने के निर्देश भी दिए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने वैज्ञानिक ढंग से कूड़ा प्रबंधन, स्रोत स्तर पर कूड़े को अलग-अलग करने, कूड़े की उचित प्रोसेसिंग और निपटान के अलावा पर्यावरण संरक्षण और जन स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रही सफाई पहल की प्रगति की भी जानकारी ली।

इंजीनियर एस.एस. धालीवाल, कार्यकारी इंजीनियर-कम-जिला स्वच्छता अधिकारी, जल आपूर्ति और स्वच्छता डिवीजन नंबर-1 जालंधर ने बैठक में ठोस और तरल स्रोत प्रबंधन (एस.एल.आर.एम.) परियोजनाओं, कम्युनिटी सैनिटरी कॉम्प्लेक्स (सी.एस.सी.), तरल कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं और प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन परियोजनाओं की प्रगति से अवगत करवाया।

बैठक में जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Divya P , Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD