Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

वरजीत वालिया ने एस.आई.आर. के तहत जालंधर में चल रहे घर-घर सर्वेक्षण का लिया जायजा

विभिन्न इलाकों का किया दौरा

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विभिन्न इलाकों का किया दौरा , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 12:37 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज मतदाता सूचियों की चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत शुरू हुए एक माह चलने वाले घर-घर सर्वेक्षण का जायजा लेने के लिए विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एस.डी.एम. जालंधर-1 शुभी आंगरा भी मौजूद थीं।

अपने दौरे के दौरान स्थानीय निवासियों से बातचीत करते हुए श्री वालिया ने उन्हें एस.आई.आर. के उद्देश्य और प्रक्रिया से परिचित करवाया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एस.आई.आर. का उद्देश्य मतदाता सूचियों को सही, पारदर्शी और अपडेट बनाना है। उन्होंने मतदाताओं को बताया कि बी.एल.ओ. द्वारा पहले से छपे हुए गणना फॉर्म दिए जाएंगे, जिन्हें भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाना होगा।

उन्होंने कहा कि फॉर्म पर हस्ताक्षर की गई एक कॉपी बी.एल.ओ. द्वारा प्राप्त कर ली जाएगी, जबकि दूसरी कॉपी पर बी.एल.ओ. के हस्ताक्षर होंगे और मतदाता उसे रसीद के रूप में रख सकेंगे। फॉर्म को मतदाता या घर के किसी भी बालिग सदस्य द्वारा भरा और जमा किया जा सकता है। 

उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी घर पर ताला लगा होगा या मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं होंगे तो बी.एल.ओ. उस घर पर कम से कम तीन बार दौरा करेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने सर्वेक्षण में लगे बी.एल.ओ. के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया और उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने इस व्यापक अभियान में बी.एल.ओ. की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाए कि कोई भी योग्य मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। 

जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हो जाएंगे, उनके नाम 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दायर की जा सकेंगी, जबकि नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। 

अंतिम मतदाता सूची 1 अक्तूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से अपने विवरण की तस्दीक करने, समय पर दस्तावेज उपलब्ध करवाने और भ्रामक अफवाहों से बचने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1950 पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD