Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

ए. श्रीनिवास ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की आवासीय सोसायटीज का किया दौरा

A Sreenivas, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:58 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने आज गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित विभिन्न आवासीय सोसायटीज का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) -2026 अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने हेरिटेज सिटी, डीएलएफ कैमेलिया, डीएलएफ मैगनोलिया तथा नेशनल मीडिया सेंटर सहित विभिन्न सोसायटियों का भ्रमण किया।

अपने दौरे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित सोसायटीज के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

ए. श्रीनिवास ने सोसायटीज के निवासियों के साथ भी बातचीत करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में सही जानकारी दर्ज कराने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एरिया के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से भी बातचीत की तथा गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बीएलओ रजिस्टरों की जांच कर अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आश्वस्त किया कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे तथा सोसायटी के निवासियों को अभियान के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है। 

इसके लिए प्रशासन और आमजन के सहयोग से अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम संजीव सिंगला सहित अन्य अधिकारी भी साथ रहे।

 

 

Tags: A Sreenivas , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD