Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

अनिंदिता मित्रा द्वारा एस.आई.आर. के तहत 25 जून से शुरू होने वाली घर-घर गणना के संबंध में राजनीतिक दलों से बैठक

पंजाब राज्य में 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हुई: सीईओ अनिंदिता मित्रा

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 10:51 IST

पंजाब राज्य में 25 जून 2026 से शुरू होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के तहत घर-घर गणना चरण के संबंध में आज पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने राज्य की मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर दौरे के समय गणना प्रपत्रों के वितरण, भरने तथा संग्रहण संबंधी जानकारी साझा की गई।

बैठक के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंजाब राज्य में 25 जून 2026 से घर-घर गणना का कार्य प्रारंभ होगा, जो 24 जुलाई 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस कार्य में 24,453 बी.एल.ओज़. 25 जून 2026 से 24 जुलाई 2026 तक राज्य के 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 43 मतदाताओं तक पहुंचेंगे।

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा किया जाएगा, जबकि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक पेश की जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि राज्य में 86.02 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। 

अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई। श्रीमती मित्रा ने एस.आई.आर. को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी और चुनावी अमले को अधिकतम सहयोग देने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि इन अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित करने के लिए चुनावी अमले की सहायता की जानी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एस.आई.आर. प्रक्रिया संबंधी शंकाओं का भी समाधान किया।

बैठक में अतिरिक्त सीईओ श्री अमनदीप गर्ग, संयुक्त सीईओ श्रीमती नवनीत कौर बल्ल के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से फैरी सॉफ्ट, बहुजन समाज पार्टी से जसवंत राय और हरभजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी से परमपाल कौर, कांग्रेस पार्टी से हरदीप सिंह किंगरा और हैप्पी खेड़ा तथा शिरोमणि अकाली दल से एडवोकेट अर्शदीप सिंह क्लेर और नछत्तर सिंह गिल उपस्थित थे।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD