Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका

'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Gangstran Te Vaar, Anti Gangster Task Force, AGTF, SAS Nagar, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 10:11 IST

संगठित अपराध और गैंग से संबंधित गतिविधियों पर वार करते हुए और उनके नेटवर्क की जड़ों पर चोट करते हुए, भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से चलाए जा रहे 'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के 152 दिनों के दौरान राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की गई है और आपराधिक नेटवर्कों को बड़ा झटका पहुँचाया गया है।

'गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के शुरू होने से अब तक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पूरे पंजाब में ऑपरेशन के कुल 152 दिनों के दौरान कुल 713 अवैध हथियार, 218 मैगजीन और 2,009 राउंड कारतूस बरामद किए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने कहा, “गैंग्स्टर नौजवानों को अपने अवैध कामों के लिए बड़े पैमाने पर लालच देते हैं और उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाना इसी का एक हिस्सा है।

पंजाब पुलिस ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, लेकिन गैंगस्टरों के सहयोगियों से मिले हथियारों ने राज्य में कई अपराधों को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस हथियारों की तस्करी, सरहदी तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” ये अवैध हथियार एजीटीएफ द्वारा समय-समय पर चलाए गए विभिन्न सर्च ऑपरेशनों और मुहिमों के दौरान बरामद किए गए हैं।

‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ की शुरुआत से अब तक अमृतसर रूरल से 92, अमृतसर शहर से 201, फिरोज़पुर से 155 और तरन तारन से (30 अप्रैल तक) 243 अवैध हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए गए हैं, जो इन प्रमुख जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं। पिछले महीने राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों की तलाश के लिए अपने अभियान को और तेज़ किया था, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

डीजीपी ने आगे कहा, “बरामद हथियारों में तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों से लेकर देसी पिस्तौल तक शामिल हैं। एजीटीएफ अन्य विभागों के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रही है और आने वाले दिनों में गैंगस्टरों तथा उनकी गतिविधियों के ख़िलाफ़ पूरे राज्य में कार्रवाई जारी रहेगी।” हाल ही में एक बड़ी सफलता के रूप में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया, जिनके पास से 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में थे। बरामद हथियार अपराधियों तक पहुँचाए जाने थे तथा उनका इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Gangstran Te Vaar , Anti Gangster Task Force , AGTF , SAS Nagar , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD