Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:13 IST

जामुन स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन के बीजों में भी कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। आयुर्वेद में सालों से जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

अब कई वैज्ञानिक रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि जामुन के बीज शरीर के कई कामों में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन के बीजों में पॉलीफेनॉल, फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करनेो में मदद करते हैं।

फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापा, सूजन और कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। जब शरीर को पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं तो कोशिकाओं की सुरक्षा बेहतर होती है और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली मजबूत बनी रहती है। जामुन के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं।

कई रिसर्च में पाया गया है कि जामुन के बीजों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में शुगर बढ़ने की गति को धीमा करते हैं। जब हम खाना खाते हैं तो उसमें मौजूद शर्करा खून में पहुंचती है। जामुन के बीज इस प्रक्रिया को थोड़ा धीमा करने में मदद करते हैं। इससे खून में शुगर का स्तर अचानक बहुत तेजी से नहीं बढ़ता। 

हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसके चूर्ण का सेवन करने से डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। जामुन के बीज पेट के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इनमें फाइबर होता है, जो भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है। फाइबर आंतों की सफाई में भी मदद करता है और कब्ज की परेशानी को कम करता है। 

जिन लोगों को पेट ठीक से साफ नहीं होता या बार-बार पाचन की समस्या रहती है, उनके लिए जामुन और उसके बीज फायदेमंद होते हैं। जामुन के बीज शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। कई बार शरीर के अंदर लंबे समय तक हल्की सूजन बनी रहती है, जिससे धीरे-धीरे दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं।

जामुन के बीजों में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व इस सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जामुन के बीज दिल को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून की नसों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, जामुन में पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर में नमक और पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल पर भी कम दबाव पड़ता है। जामुन के बीजों का उपयोग आमतौर पर उन्हें सुखाकर और पीसकर किया जाता है। कई लोग सुबह खाली पेट या गुनगुने पानी के साथ इसका चूर्ण लेते हैं। हालांकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए पहले डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD