Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

निर्जला एकादशी पर वैष्णव तिलक से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Religious, Ujjain
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उज्जैन , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:12 IST

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार की सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती के दौरान आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन पाने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। देर रात से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर अपने आराध्य देव के दर्शन का इंतजार करते नजर आए।

सुबह 4 बजे बाबा महाकाल को जागृत किया गया। इसके बाद उनका विशेष श्रृंगार किया गया। निर्जला एकादशी के अवसर पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक से अलौकिक श्रृंगार किया गया और विधि-विधान से भस्म आरती संपन्न हुई। भस्म रमाने के बाद बाबा ने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। महाकाल मंदिर परिसर पूरे समय 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से गूंजता रहा।

जानकारी के अनुसार, पहले बाबा महाकाल को श्मशान की राख अर्पित की जाती थी, लेकिन अब विशेष रूप से कपिला गाय के गोबर और औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार की गई भस्म का उपयोग किया जाता है। भस्म आरती में शामिल होने वाले पुरुषों के लिए पारंपरिक धोती-सोला और महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य माना जाता है।

बाबा महाकाल की भस्म आरती देश-विदेश में प्रसिद्ध है। इसके दिव्य दर्शन करने के लिए आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी उज्जैन पहुंचती हैं। बता दें कि इस साल निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई गई। इसे भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। इसे सबसे बड़ी और श्रेष्ठ एकादशी मानी जाती है, जिसमें बिना जल और अन्न ग्रहण किए व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा, आरती और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया जाता है। साथ ही जल से भरा घड़ा, फल, छाता और वस्त्र का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

 

Tags: Religious , Ujjain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD