Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने कटाया राउंड ऑफ 32 का टिकट, चेकिया को 3-0 से रौंदा

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Mexico, Czechia, Mexico City
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेक्सिको सिटी , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 15:11 IST

सह-मेजबान मेक्सिको ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप एक के मुकाबले में मेक्सिको ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेकिया को 3-0 से हराया। मेक्सिको ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है। यह पहला मौका है जब मेक्सिको ने वर्ल्ड कप में अपने तीनों ग्रुप-स्टेज मैच जीते हैं, और यह भी पहली बार है जब उन्होंने 1970 के बाद से अपने सभी ग्रुप-स्टेज गेम्स में क्लीन शीट रखी है।

मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको की टीम शुरू से ही बेहतरीन लय में दिखाई दी। हालांकि, शुरुआत में चेकिया ने आक्रामक खेल दिखाया और कुछ मौके बनाए, लेकिन वे उन्हें गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। मैच के 8वें मिनट में डेनिस विसिंस्की ने एक अच्छा शॉट लगाया, जो गोल पोस्ट के ऊपर से चला गया।

इसके बाद मेक्सिको ने धीरे-धीरे खेल पर नियंत्रण बना लिया। माटेओ शावेज ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच का पहला गोल दागा। उन्होंने राउल जिमेनेज के पास पर डिफेंस को पीछे छोड़ते हुए बेहतरीन गोल से टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले गोल के कुछ ही मिनट बाद ही मेक्सिको ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया।

जॉर्ज सांचेज के एक हमले के दौरान चेकिया के डिफेंस से गलत क्लीयरेंस हुआ, जिसका फायदा जूलियन क्विनोन्स ने उठाया और आसान फिनिश के साथ स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी मेक्सिको का दबदबा जारी रहा। मैच के 78वें मिनट में खास पल देखने को मिला जब अनुभवी गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ को मैदान पर उतारा गया।

यह उनके करियर का 153वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और वह अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनके मैदान पर आने पर दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। मुकाबले के स्टॉपेज टाइम में अल्वारो फिडाल्गो ने तीसरा गोल करते हुए मेक्सिको की बढ़त को 3-0 कर दिया। उन्होंने टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में बेहतरीन शॉट लगाते हुए मेक्सिको की जीत पर मुहर लगा दी। हार के साथ ही चेकिया का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Mexico , Czechia , Mexico City

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD