Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुंबई में अमेजन सीईओ एंडी जस्सी से मिले सीएम देवेंद्र फडणवीस

निवेश और रोजगार पर हुई अहम बातचीत

Devendra Fadnavis, BJP Maharashtra, Chief Minister of Maharashtra, Mumbai, Andy Jassy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:31 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को अमेजन के सीईओ एंडी जस्सी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बातचीत में इस बात पर चर्चा हुई कि महाराष्ट्र भारत की टेक्नोलॉजी राजधानी है और अमेजन राज्य के डिजिटल बदलाव की यात्रा में एक अहम भागीदार है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "आज मुंबई में अमेजन के सीईओ का स्वागत और उनसे मुलाकात करना मेरे लिए खुशी की बात थी।

मैंने फिर से इस बात को याद किया कि अमेजन ने जून 2016 में भारत का अपना पहला क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र शुरू करने के लिए मुंबई को चुना था। तब से महाराष्ट्र और अमेजन की साझेदारी लगातार मजबूत हुई है।" उन्होंने बताया कि 2025 में दावोस में अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्‍ल्‍यूएस) के साथ हुए समझौते (एमओयू) के तहत महाराष्ट्र में 8.3 अरब डॉलर के विस्तार प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ रहा है।

यह अमेजन की किसी एक राज्य में अब तक की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है, जिससे भारत में करीब 83,100 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में अमेजन का मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। राज्य में कंपनी के छह फुलफिलमेंट सेंटर और 200 से ज्यादा डिलीवरी स्टेशन हैं, जिनसे भारत और दुनिया भर के ग्राहकों तक सामान पहुंचाया जाता है।

अमेजन के जरिए 22,000 से ज्यादा कारोबारी और छोटे व्यवसाय दुनिया भर के ग्राहकों को अपने उत्पाद बेच रहे हैं। थाणे, मुंबई, पुणे और कोल्हापुर अमेजन पर निर्यात करने वाले भारत के टॉप 50 शहरों में शामिल हैं। फडणवीस ने अमेजन के सामाजिक कामों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पर्यावरण के लिए कंपनी ने कई कदम उठाए हैं, जिनमें वैतरणा हाइड्रोबेसिन में 10 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

इससे हर साल करीब 1.3 अरब लीटर पानी बचाने में मदद मिलेगी और 700 किसानों को फायदा होगा। इसके अलावा पश्चिमी घाटों में तीन लाख पेड़ लगाने और ठाणे क्रीक के आसपास फ्लेमिंगो (राजहंस) के रहने वाले इलाकों को बचाने के लिए 12 लाख डॉलर का निवेश किया जा रहा है। कंपनी लाखों युवाओं को भविष्य के रोजगार के लिए ट्रेनिंग भी दे रही है।

उन्होंने कहा, "हम आगे भी मिलकर काम करने और इससे भी बड़े काम करने की उम्मीद रखते हैं।" अमेजन सीईओ की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब ई-कॉमर्स कंपनी भारत में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन किराना बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है। देश की घरेलू क्विक-कॉमर्स कंपनियां जैसे ब्लिंकइट, जेप्टो, स्विगी, इंस्टामार्ट और वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट तेजी से अपने डार्क स्टोर नेटवर्क बढ़ा रही हैं।

बुधवार को कंपनी ने बताया कि वह अपनी बेहद तेज डिलीवरी सर्विस 'अमेजन नाउ' को भारत के 300 से ज्यादा शहरों तक पहुंचाने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि वह देश का सबसे बड़ा 'कुछ ही मिनटों में डिलीवरी' नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रही है।

 

Tags: Devendra Fadnavis , BJP Maharashtra , Chief Minister of Maharashtra , Mumbai , Andy Jassy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD