Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 15:01 IST

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना आना एक सामान्य बात है, लेकिन जब यह पसीना स्कैल्प में ज्यादा देर तक जमा रहता है, तो यह बालों के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा करने लगता है। बहुत से लोगों को इस मौसम में खुजली, डैंड्रफ और बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। इसकी बड़ी वजह यही होती है कि स्कैल्प का पसीना जल्दी सूख नहीं पाता और वहां नमी बनी रहती है।

यह नमी, तेल और गंदगी मिलकर स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं। वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो पसीने में पानी के साथ थोड़ा सा नमक और लैक्टिक एसिड होता है। जब यह पसीना सिर पर लंबे समय तक रहता है, तो स्कैल्प का बैलेंस बिगड़ जाता है। हमारे सिर की त्वचा में छोटे-छोटे छेद होते हैं, जिन्हें रोमछिद्र कहते हैं। इनसे बालों की जड़ें जुड़ी होती हैं।

जब पसीना और तेल मिलकर इन रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, तो बालों तक सही पोषण नहीं पहुंच पाता। इसी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड बालों की बाहरी परत को कमजोर करता है। इससे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। जब यह समस्या लंबे समय तक रहती है, तो बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं और बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं।

कई बार सिर से बदबू आने की समस्या भी देखी जाती है, क्योंकि पसीना और बैक्टीरिया मिलकर गंध पैदा करते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि स्कैल्प को साफ और ठंडा रखा जाए। हल्की तेल मालिश इसमें मदद कर सकती है; यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व बेहतर तरीके से पहुंचते हैं।

आंवला जैसे प्राकृतिक तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी स्कैल्प की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं और बालों की मजबूती को बनाए रखते हैं। हाइड्रेशन यानी पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है। शरीर में पानी की कमी होने पर स्कैल्प भी सूखा और असंतुलित हो सकता है। इसलिए रोज पर्याप्त पानी पीना जरूरी है।

पानी शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और स्कैल्प को साफ रखने में भी सहायक होता है। एलोवेरा भी इस समस्या में बहुत उपयोगी है। यह सिर की त्वचा को ठंडक देता है और नमी को संतुलित करता है। इसे सीधे जेल के रूप में स्कैल्प पर लगाया जा सकता है। इससे खुजली कम होती है और सिर हल्का महसूस होता है।

यह बैक्टीरिया को भी बढ़ने से रोकता है। ऐप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल भी फायदेमंद माना जाता है। इसे पानी में मिलाकर लगाने से स्कैल्प का बैलेंस ठीक रहता है और अतिरिक्त तेल कम होता है। इससे डैंड्रफ की समस्या भी धीरे-धीरे कम हो सकती है। गुलाब जल भी एक अच्छा प्राकृतिक उपाय है। यह सिर को ठंडक देता है और हल्की खुशबू भी छोड़ता है।

इसे स्प्रे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पसीने की बदबू और चिपचिपाहट को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही हेयर हेयरस्टाइलिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। बहुत टाइट हेयर हेयरस्टाइल या ज्यादा हीट वाले उपकरणों का इस्तेमाल करने से सिर में गर्मी बढ़ जाती है और पसीना ज्यादा आता है। 

इसलिए हल्के और ढीले हेयरस्टाइल स्टाइल अपनाना बेहतर होता है, ताकि हवा आसानी से स्कैल्प तक पहुंच सके। खानपान का भी सीधा असर स्कैल्प की सेहत पर पड़ता है। ज्यादा मसालेदार खाना, चाय-कॉफी और जंक फूड शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे पसीना ज्यादा आता है। इसके बजाय फल, हरी सब्जियां, मेवे और बीज खाने से शरीर ठंडा रहता है और स्कैल्प भी स्वस्थ रहता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD