Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप

Manjinder Singh Sirsa, BJP Delhi, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 15:00 IST

दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की राजनीति और सिख धर्म से जुड़े विवाद पर गंभीर आरोप लगाए। दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबानों द्वारा यह आदेश जारी किया गया कि कोई भी सिख पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ कोई संबंध न रखे।

उन्होंने दावा किया कि यह आदेश एक वीडियो सामने आने के बाद दिया गया है, जिसमें भगवंत मान को गुरु साहिबान के पवित्र स्वरूप पर शराब के छींटे मारते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनियाभर के सिख समुदाय में गहरा रोष और पीड़ा है क्योंकि कोई भी सिख गुरु साहिबान की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकता।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान को बुलाकर अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। उस समय भगवंत मान ने दावा किया था कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है और यह असली नहीं है। हांलाकि बाद में जब इस वीडियो की फोरेंसिक जांच दो अलग-अलग एजेंसियों से कराई गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो पूरी तरह वास्तविक है।

इसके बाद अकाल तख्त साहिब ने 15 जून 2026 को भगवंत मान को 'गुरु-द्रोही' और 'खालसा पंथ का विरोधी' घोषित करते हुए सिख समुदाय से निष्कासित कर दिया। साथ ही आदेश दिया गया कि दुनिया भर का कोई भी सिख उनसे किसी भी प्रकार का संबंध न रखे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि भगवंत मान की ओर से पश्चाताप के बजाय उनके मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 18 जून 2026 को प्रेस वार्ता कर कहा कि यह वीडियो फर्जी है।

दिल्ली सरकार के मंत्री ने दावा किया कि 1191 फ्रेम की जांच के बाद फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसमें कहा गया कि वीडियो एआई जनरेटेड नहीं है, हालांकि वीडियो में कुछ हिस्सों को लेकर विवाद बताया गया। सिरसा ने यह भी आरोप लगाया कि भगवंत मान के करीबी हरियाणा के कमिश्नर स्वपन शर्मा ने जशनदीप एसपी के साथ मिलकर हरप्रीत के माध्यम से गुरुग्राम की फोरेंसिक लैब से जुड़े मामलों पर एक होटल में बैठक की थी।

उन्होंने दावा किया कि इस बैठक में पैसे का लेन-देन हुआ और आम आदमी पार्टी के कथित काले धन के बल पर एक फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई, ताकि वीडियो को गलत साबित किया जा सके। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह पूरा मामला सिख भावनाओं की अनदेखी का है और कुछ लोग पैसे के दम पर झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के जरिए अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती देने का प्रयास किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली सरकार के मंत्री कहा कि पंजाब में आज जो मानसिकता दिखाई दे रही है, वह मुगल काल जैसी दमनकारी सोच को दर्शाती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगियों पर भी निशाना साधा।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पार्टी और उसके नेता पैसे के दम पर फर्जी रिपोर्ट बनवाकर सिख समुदाय और अकाल तख्त की भावना के खिलाफ काम कर रहे हैं। यह पूरा प्रयास अकाल तख्त की सर्वोच्चता को कमजोर करने की कोशिश है।

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , BJP Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD