Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान' फीफा वर्ल्ड कप : घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

 

फीफा वर्ल्ड कप : घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Harry Kane, England, Ghana, Foxborough
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फॉक्सबोरो , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 14:56 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एल में इंग्लैंड और घाना के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। घाना के डिफेंस ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इंग्लैंड ने मैच में पहला बड़ा मौका 13वें मिनट में बनाया, जब डेक्लान राइस की लंबी दूरी की फ्री-किक गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई।

इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जॉर्डन अयू और रीस जेम्स की टक्कर के कारण खेल कुछ देर के लिए रुक गया। इसके बाद में हुए हाइड्रेशन ब्रेक ने भी मैच की लय को प्रभावित किया, जिससे इंग्लैंड की बढ़त बनाने की कोशिशों की रफ्तार धीमी पड़ गई। पहले हाफ में जूड बेलिंगहैम का एक शॉट घाना के दो डिफेंडर ने ब्लॉक किया।

वहीं, राइस ने नोनी मडुके के क्रॉस पर हेडर लगाया, लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। हाफ टाइम से ठीक पहले कप्तान हैरी केन के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह भी घाना के मजबूत डिफेंस को भेदने में नाकाम रहे। दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने और तेजी से हमले किए। इलियट एंडरसन का करीब से लगाया गया हेडर ब्लॉक हो गया, जबकि एंथनी गॉर्डन के शॉट को घाना के गोलकीपर बेंजामिन असारे ने शानदार तरीके से बचा लिया।

हैरी केन ने भी एक लो शॉट लगाकर गोल करने की कोशिश की, लेकिन असारे ने फिर से बेहतरीन बचाव किया। हालांकि, घाना सिर्फ बचाव तक सीमित नहीं रहा। टीम ने जवाबी हमलों के जरिए इंग्लैंड के डिफेंस को भी परखा। मैच खत्म होने से करीब दस मिनट पहले घाना के पास गोल करने का शानदार मौका था। अब्दुल फतावु गोल की ओर बढ़े, लेकिन इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड और डिफेंडर एजरी कोंसा ने मिलकर अब्दुल की कोशिश को नाकाम कर दिया।

इसके बाद एंटोनी सेमेन्यो भी गोल करने से चूक गए। मैच के अंतिम मिनटों में इंग्लैंड ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बुकायो साका के मैदान पर आने के बाद टीम के हमले और तेज हुए। मॉर्गन ओ’रेली के शानदार क्रॉस पर हैरी केन को मौका मिला, लेकिन उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। इंजरी टाइम में मार्क गुएही का हेडर भी लक्ष्य से चूक गया।

अंत में दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस ड्रॉ के बाद ग्रुप एल में इंग्लैंड और घाना की स्थिति मजबूत हो गई है। दोनों टीमें अपने आखिरी ग्रुप मैच में क्रमशः पनामा और क्रोएशिया का सामना करेंगी। इन मुकाबलों में सिर्फ एक अंक हासिल करने पर भी दोनों टीमों का राउंड ऑफ 32 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Harry Kane , England , Ghana , Foxborough

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD