Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Rohit Sharma, New Delhi, Padma Shri Award
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 13:13 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पिछले 2 दशक में भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में रोहित शर्मा को सम्मानित किया।

रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी में करिश्माई प्रदर्शन किया है। मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में अपने करियर का आगाज करने वाले रोहित ने 2013 से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरू किया था और पिछले एक दशक में महानतम ओपनर के रूप में खुद को स्थापित किया है।

रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे से किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रोहित ने 19 सितंबर 2007 को टी20 और नवंबर 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित ने अपने करियर में अब तक 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 खेले हैं।

टेस्ट में 12 शतक की मदद से 4,301 रन, वनडे में 33 शतक और 62 अर्धशतक की मदद से 11,720 रन और टी20 में 5 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 4,231 रन उनके नाम दर्ज हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरा शतक (3), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (653) का रिकॉर्ड है।

छक्के लगाने की असाधारण क्षमता की वजह से उन्हें 'हिटमैन' भी कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। रोहित धोनी के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप, टी20 विश्व कप 2024, और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भी खेली थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया। 

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Rohit Sharma , New Delhi , Padma Shri Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD