Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान' फीफा वर्ल्ड कप : घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका पंचामृत पूजन, भांग, चंदन, पुष्प और रुद्राक्ष की माला से भव्य शृंगार, राम मय हुए बाबा महाकाल असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भूमि पेडनेकर दो हफ्ते के लिए बनीं 'फॉर्म गर्ल', नन्हें बकरियों के बच्चे, घर में बने भोजन और प्रकृति के बीच मिलीं खुशियां तापसी पन्नू का फिटनेस चैलेंज : 60 मिनट में किए 275 बर्पीज, 200 सिट-अप्स और 150 पुश-अप्स 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र की हत्या का सबसे काला अध्याय था : संजय टंडन फीफा वर्ल्ड कप : रोनाल्डो का चला जादू, पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से रौंदा अच्छी फिल्म खुद चलती है, इवेंट की जरूरत नहीं : अक्षय कुमार सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध : सीएम मोहन यादव

 

नितिन नवीन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 13:15 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। करोल बाग जिला भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। साथ ही, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और योगदान पर एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था और बाद में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बनाए रखने के लिए आंदोलन चलाया और राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी अपने विचार रखे। संगोष्ठी का आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र बब्बर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा महासचिव विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष विनय रावत, विधायक हरीश खुराना, उमंग बजाज और पूर्व विधायक अनिल बाजपेयी भी मौजूद रहे।

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 'एक देश, एक संविधान' का नारा दिया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया। 

दिल्ली गेट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत भी मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज उस महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन है, जिन्होंने जनसंघ के रूप में एक बीज बोया था और आज वही बीज भाजपा के रूप में पूरे देश को छाया प्रदान कर रहा है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। आज हम 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं, लेकिन इस विचार की प्रेरणा हमें डॉ. मुखर्जी से ही मिली है। वह ऐसे व्यक्ति थे, जो देशहित के लिए मंत्री पद छोड़ सकते थे और उनके सिद्धांत आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेश को आगे बढ़ाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD