Thursday, 25 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

अहीरवाल के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगा नसीबपुर स्मारक : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री ने की नसीबपुर स्मारक परियोजना की प्रगति की समीक्षा

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Arti Singh Rao, Rao Narbir Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 11:37 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अहीरवाल क्षेत्र के वीर शहीदों के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को समर्पित नसीबपुर में स्मारक की स्थापना की जाएगी। यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की प्रेरणा देने के साथ-साथ अहीरवाल के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएगा।मुख्यमंत्री ने आज हरियाणा निवास में इस महत्वपूर्ण परियोजना  की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यश पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायक श्री ओम प्रकाश यादव भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में नसीबपुर में बनने वाले स्मारक के प्रस्तावित डिजाइन, कंसेप्ट और निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति दी गई। बैठक में बताया गया कि लगभग 42 कनाल 10 मरला क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस भव्य स्मारक परिसर में ओपन एयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो, गैलरी, ऑडिटोरियम, प्रशासनिक भवन तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण, हरित क्षेत्र विकास तथा आगंतुकों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, सुगम आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि पर्यटकों और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग ने परियोजना की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रीगण द्वारा दिए गए सुझावों और निर्देशों के अनुरूप परियोजना के डिजाइन एवं अन्य पहलुओं को और अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाया जाएगा।इस मौके पर सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान, शहीद स्मारक अंबाला के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Arti Singh Rao , Rao Narbir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD