Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

4 कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक के बाद, हरपाल सिंह चीमा द्वारा अधिकारियों को सभी जायज़ माँगों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के अनोखे योगदान का दिल से करती है सम्मान : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 17:44 IST

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों की शिकायतों के निपटान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति के चेयरमैन के रूप में आज यहाँ चार कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं। अपने कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा सौंपे गए मांग पत्रों की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "कर्मचारियों द्वारा उठाई गई सभी वैध माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए जोर देकर कहा कि "राज्य सरकार के कर्मचारियों को समय पर राहत देने के लिए पहले से विचाराधीन मामलों की प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।" वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के अनोखे योगदान का दिल से सम्मान करती है।" 

उन्होंने प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को वैध माँगों के निपटान में किसी भी तरह की अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी से बचने के निर्देश दिए और कहा, "वर्तमान समय में विचाराधीन सभी प्रस्तावों को सुव्यवस्थित किया जाए और एक स्पष्ट, समयबद्ध ढाँचे के भीतर कैबिनेट उप-समिति के समक्ष लाया जाए।" वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इन बैठकों का उद्देश्य राज्य सरकार और इसके कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण, लाभकारी और पारदर्शी संबंधों को बनाए रखना है।

इन बैठकों में कोविड-19 मेडिकल और पैरा मेडिकल वालंटियर यूनियन, जल स्पलाई और सेनिटेशन सोशल एंपलाईज़ यूनियन, सर्व (समगरा) शिक्षा अभियान मिड-डे-मील दफ़्तरी कर्मचारी यूनियन और एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन के नेतृत्व ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन बैठकों में मुख्य रूप से यूनियनों के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, राजिंदर सिंह संधा, जगमोहन सिंह, राजविंदर सिंह, नवजोत सिंह, अमनदीप कंबोज, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD