Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat, Harsh Sanghvi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गांधीनगर , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 17:06 IST

एथलेटिक्स की इंटरनेशनल गवर्निंग बॉडी 'वर्ल्ड एथलेटिक्स' का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुजरात दौरे पर है। बिड इवैल्यूएशन पैनल के चेयरमैन एंटी पिहलाकोस्की इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। गुजरात साल 2028 में वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप और 2031 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की संभावित मेजबान है।

इन प्रस्तावित खेल आयोजनों के सिलसिले में वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतिनिधिमंडल राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य संबंधित सुविधाओं का अध्ययन एवं निरीक्षण करने के लिए 22-23 जून को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ बैठक की और फिर गुजरात दौरे की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल ने विश्वास जताया कि प्रतिनिधिमंडल राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निरीक्षण दौरे के माध्यम से गुजरात की तैयारियों और खेल संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2031 की मेजबानी के अधिकार हासिल करने को लेकर आशावादी है और इन खेलों के सफल आयोजन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

बैठक में चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात विश्व स्तरीय खेल आयोजनों, जिनमें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 शामिल हैं, की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव, दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम-नरेंद्र मोदी स्टेडियम और कराई अकादमी जैसे स्थानों पर तेजी से सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल, जिसमें एंटी पिहलाकोस्की, मार्क हर्स्ट, मार्टन ग्युलाई, नील्स लिंडहोम और एलेक्जेंड्रा फुक्स शामिल थे, के साथ एक सार्थक बैठक में शामिल होकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

इस चर्चा में गुजरात को एथलेटिक्स और विश्व-स्तरीय खेल आयोजनों के लिए एक ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने के साझा विजन को दर्शाया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कुमार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात के महानिदेशक आईआर वाला, वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat , Harsh Sanghvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD