पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गांव बालियां और बटूहा में "लोक मिलनी" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके साथ विचार-विमर्श किया तथा पंजाब सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिससे क्षेत्र की तस्वीर में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का लाभ लोगों को सीधे तौर पर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की भी अपील की।
इस अवसर पर पुष्पिंदर शर्मा, चेयरमैन ट्रेड विंग धूरी, हरजिंदर सिंह कांझला, जिला परिषद सदस्य, कुलदीप सिंह, सरपंच बालियां, जसवंत सिंह, ब्लॉक प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।