Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल

 

भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 13:05 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत और अमेरिका इस हफ्ते मंत्रियों के स्तर पर व्यापार वार्ता करेंगे। दोनों देश अगले महीने टैरिफ से जुड़ी एक अहम समय-सीमा से पहले प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापार संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। पीयूष गोयल ने पत्रकारों से कहा, "अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर कल मेरे समकक्ष दिल्ली आ रहे हैं।" हाल ही में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा था कि दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देना होगा।

साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी। इस महीने की शुरुआत में गोयल ने कहा था कि भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े सभी लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया था कि बीटीए का पहला चरण अगले महीने के मध्य तक पूरा किया जा सकता है।

भारत-अमेरिका के बीच आगामी व्यापार वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि अमेरिका द्वारा अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर लगाया गया 10 प्रतिशत का अस्थायी टैरिफ 24 जुलाई को समाप्त होने वाला है। अमेरिकी प्रशासन ने फरवरी में इस अस्थायी टैरिफ की घोषणा की थी। यह शुल्क 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' शुल्क दरों के अतिरिक्त लगाया गया है।

150 दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद वॉशिंगटन संशोधित टैरिफ व्यवस्था लागू कर सकता है। इससे पहले 2 से 4 जून के बीच नई दिल्ली में दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के स्तर पर बैठक हुई थी, जिसमें प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई थी। इसके अलावा, यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) ने 1974 के अमेरिकी व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत भारत सहित कई देशों के खिलाफ वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अतिरिक्त औद्योगिक क्षमता और श्रम संबंधी प्रथाओं को लेकर जांच शुरू कर रखी है।

जून में यूएसटीआर ने आपूर्ति श्रृंखला में कथित जबरन श्रम से जुड़ी चिंताओं के आधार पर भारत सहित कई देशों से होने वाले आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव भी रखा था। हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इस सप्ताह होने वाली मंत्री-स्तरीय वार्ता से भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं को नई गति मिलेगी और दोनों देश प्रस्तावित व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के और करीब पहुंचेंगे।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD