Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया

 

पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल

Tragedy, Road Accident, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 12:53 IST

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 57 यात्री घायल हो गए। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मयनागुड़ी क्षेत्र के उल्लाडाबाड़ी इलाके में हुआ, जहां यात्रियों से भरी नॉर्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनबीएसटीसी) की बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर के पीछे जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों का इलाज चल रहा है। चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक की पहचान साजल सरकार के रूप में हुई है, जबकि अन्य तीन की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जलपाईगुड़ी की पुलिस अधीक्षक सुजाता कुमारी वीणापानी ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, 37 घायलों का इलाज जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 अन्य घायलों को मयनागुड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलिगुड़ी से कूचबिहार जा रही एनबीएसटीसी की बस तीस्ता पुल पार करने के बाद उल्लाडाबाड़ी इलाके में पहुंची थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार बस राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े एक ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। बस की आगे की सीटों पर बैठे कई यात्री वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं। कई घंटों तक चले बचाव अभियान के दौरान राहतकर्मियों ने बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कई यात्रियों के सिर, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

मयनागुड़ी थाने के प्रभारी सुबल चंद्र घोष ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस पीछे से खड़े ट्रेलर से टकराई। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हुई।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD