Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

गतका एसोसिएशन पंजाब ने मनाया विश्व गतका दिवस

विरासती प्रतियोगिताओं में प्रथम सहाय गतका अखाड़ा लुधियाना रहा विजेता

Gatka, Gatka Association of Punjab, Gatka Association Faridkot, World Gatka Day, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:55 IST

गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के नेतृत्व में गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट द्वारा वार्षिक विश्व गतका दिवस मनाते हुए यहां पुरानी दाना मंडी में ‘विरसा संभाल गतका कप’ आयोजित किया गया जिसमें प्रथम सहाय गतका अखाड़ा, लुधियाना की टीम विजेता रही। यह जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव तलविंदर सिंह फिरोजपुर और उपाध्यक्ष तथा गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट के अध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस गतका कप में लड़कों की चार टीमों और लड़कियों की एक टीम ने भाग लिया। 

जत्थेदार बाबा बिनोद सिंह गतका अखाड़ा फरीदकोट तथा सरदार गुरसेवक सिंह भाणा लजीज के सहयोग से आयोजित इस गतका कप में शहर की विभिन्न प्रमुख हस्तियों ने भी भागीदारी की। इस विरसा संभाल गतका कप के बारे में अधिक जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन जिला फरीदकोट के उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय गतका कोच नरेंद्रपाल सिंह पारस ने बताया कि इस गतका प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम सहाय गतका अखाड़ा, लुधियाना, द्वितीय स्थान जत्थेदार बाबा बिनोद सिंह गतका अखाड़ा, फरीदकोट तथा तृतीय स्थान अकाल पुरख की फौज गतका अखाड़ा, कोटकपूरा ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर आयोजित गतका सोटी प्रतियोगिता में कश्मीर सिंह कोटकपूरा ने प्रथम स्थान, साहिबप्रीत सिंह लुधियाना ने द्वितीय स्थान तथा नवकरण सिंह फरीदकोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अन्य के अलावा जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह सोढ़ी, बाबा सतनाम सिंह कार सेवा वाले जंड साहिब सादिक, सरदार अच्छर सिंह, हरदीप सिंह, राष्ट्रीय गतका कोच शेरी सिंह भांबरी फतेहगढ़ साहिब, 

प्रदीप सिंह लुधियाना व आकाशदीप सिंह सहित शहजाद कौर फरीदकोट आदि भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Gatka , Gatka Association of Punjab , Gatka Association Faridkot , World Gatka Day , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD