Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

ज़िला स्तरीय योग दिवस समागम : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में 1500 से अधिक लोगों ने किया योग

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग अपनाने का किया आह्वान

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, 12th International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:40 IST

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड, होशियारपुर में जिला स्तरीय योग दिवस समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो आज शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का प्रभावी माध्यम बन चुका है। 

उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते तनाव के दौर में योग एक अचूक उपाय है, जो व्यक्ति को स्वस्थ रखने के साथ-साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखता है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार "सी.एम. दी योगशाला" के माध्यम से पूरे प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 

राज्य के प्रमुख शहरों से लेकर ब्लॉक स्तर तक योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जहां हजारों लोग नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने इसे पंजाब को फिट एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए युवाओं से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह में 1500 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।

इस अवसर पर योग विशेषज्ञ डॉ. रुपिंदरप्रीत सिंह, डॉ. गगन, डॉ. ऋतु, डॉ. शुभम तथा अमृत ने विभिन्न योगासनों, उनके लाभों और अभ्यास की विधियों की जानकारी दी। वहीं सोनालिका डिवाइन संस्था के नुतिंदर द्वारा लाफ्टर योग एवं डांस योग का आयोजन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

समारोह में सहायक कमिश्नर (सामान्य) डॉ. सुमित मुध, एसडीएम परमप्रीत सिंह, एसपी मनप्रीत शींहमार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुरिंदर पाल कौर, आयुर्वेदिक विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश भाटिया, डॉ. करुणा शर्मा, सहायक निदेशक युवक सेवा प्रीत कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , 12th International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD