Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल

 

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

अणु में भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया गया राज्य स्तरीय योग दिवस

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal Congress, Hamirpur, Chief Minister of Himachal Pradesh, Yadvinder Goma, 12th International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga 2026, International Day of Yoga, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 11:08 IST

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों सहित लगभग दो हजार लोगों के साथ करीब 45 मिनट तक योगाभ्यास किया।

उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और धनवंतरि पूजन के साथ योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने आईडीवाई यानि इंटरनेशनल डे फॉर योगा से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस पुस्तिका में योगासनों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षेप संकलन किया गया है। 

कार्यक्रम में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, ओबीसी वित एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ओबीसी आयोग के सदस्य राजीव राणा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, आयुष विभाग की सचिव शाइनामोल, निदेशक रोहित जमवाल, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal Congress , Hamirpur , Chief Minister of Himachal Pradesh , Yadvinder Goma , 12th International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga 2026 , International Day of Yoga , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD