Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया

 

लोक मिलनियों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है : मोहिंदर भगत

कहा - पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और बेहतरी के लिए लगातार प्रयासशील

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 10:07 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने रविवार शाम शहर के वार्ड नंबर 60 के कटहिरा मोहल्ले में लोक मिलनी के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके उचित समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई लोक मिलनियां नागरिक सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा लोगों की समस्याओं का योग्य समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावशाली साधन साबित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन प्रोग्रामों के माध्यम से ज़मीनी स्तर पर मुद्दों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग की भलाई और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासशील है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचा, सामाजिक सुरक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में अनेक लोक-कल्याणकारी पहलें की गई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी क्लीनिक स्थापित करके जहां राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई है, वही 10 लाख रुपये तक के नकद रहित इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू की है, जिससे लोगों की इलाज को लेकर चिंता समाप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 600 यूनिट मुफ्त बिजली के माध्यम से राज्य के लोगों को बड़ी राहत दी है।

श्री भगत ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की भलाई और आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए मावा- धीया सम्मान योजना लागू की है, जिसके तहत जनरल वर्ग की योग्य महिलाओं को 1000 रुपये और एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। उन्होंने लोगों से सरकार की इन प्रमुख योजनाओं का पूरा लाभ लेने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई और राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की यह लडी जारी रहेगी। इस मौके पर काउंसलर गुरजीत सिंह घुम्मण और बड़ी संख्या में इलाका निवासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD