Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी

हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को मिले 319.13 करोड़ रुपये

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, PM Kisan Utsav Diwas, Panchkula, Tarakeswar, Hooghly, West Bengal, Shyam Singh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 10:25 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत के कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। हरियाणा सरकार ने भी इसी दिशा में गति से कार्य करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और कृषि को तकनीक से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का तारकेश्वर, हुगली पश्चिम बंगाल से लाईव संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने आनलाईन माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 44 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 880 करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया। 

इसमें हरियाणा के 15 लाख 95 हजार 644 लाभार्थी किसानों के खातों में 319 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि जारी की गई।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का  आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की इस राशि को मिलाकर हरियाणा के किसानों को 23 किस्तों में कुल 7 हजार 881 करोड़ 60 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। यह राशि किसानों के बैंक खातों में बिना किसी बिचैलिए के तथा बिना किसी सिफारिश के पहुंच रही है।

उन्होने कहा कि यह धनराशि अन्नदाता के प्रति सम्मान का प्रमाण है। यह उस विश्वास का प्रतीक है कि जो व्यक्ति धरती मां की सेवा करता है, उसकी चिंता देश की सरकार स्वयं करती है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होने किसान कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया। उन्होने कहा कि एक समय था, जब किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाता था परंतु आज तकनीक व्यवस्था बदल दी है। 

अब किसान को सम्मान के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। उसका अधिकार सीधे उसके खाते में पहुंचता है। प्रधानमंत्री का मानना है कि जब किसान मजबूत होगा, तब भारत मजबूत होगा और इसी सोच ने भारत के कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी जगह बना रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों की अथक तपस्या, अटूट संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना की शक्ति है।

उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को सशक्त, मजबूत और प्रगतिशील बनाने के लिए प्रतिबद्व है। राज्य में किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। उन्होने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना शुरू की थी। हमने प्राकृतिक खेती पर एक पोर्टल भी शुरू किया है। 

इस पोर्टल पर लगभग 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है। इसमें से 44 हजार एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए 23 हजार 930 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 20 हजार 727 एकड़ क्षेत्र पर प्राकृतिक खेती की गई। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के लिए कुरूक्षत्र-गुरूकुल, जींद-हमेटी, सिरसा-मंगियाना और करनाल-घरौंडा में प्रशिक्षण केंद्र खोले गए है। अब तक 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुरूक्षेत्र जिले में 2 हजार एकड़ के कलस्टर पर स्मार्ट एग्रीकल्चर नाम से प्राकृतिक खेती शुरू की जाएगी। इसमें यदि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान होगा तो उसकी भरपाई सरकार करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से आहवान किया कि वे खेत में यूरिया और पैस्टीसाईड का अधिक प्रयोग न करें ताकि लोगों के शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभावों को समाप्त किया जा सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने  पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षो में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक कार्यक्रम व योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आज देश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान दिया है और उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार भी प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के दुष्परिणाम आज समाज के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। कीटनाशकों एवं रासायनिक तत्वों के अवशेष हमारे खाद्य पदार्थों के माध्यम से मानव शरीर तक पहुंच रहे हैं तथा नवजात बच्चों तक भी इनका प्रभाव देखने को मिल रहा है। 

उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी भूमि, जल, पर्यावरण तथा आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं और एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें।इस अवसर पर हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार,  महानिदेशक राजनारायण कौशिक, उपायुक्त सतपाल शर्मा, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , PM Kisan Utsav Diwas , Panchkula , Tarakeswar , Hooghly , West Bengal , Shyam Singh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD