Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

कोल्हापुर में अमित शाह ने किया अंबाबाई मंदिर विकास परियोजना का शिलान्यास

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Devendra Fadnavis, Chief Minister of Maharashtra, Eknath Shinde, Kolhapur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोल्हापुर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 16:20 IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महाराष्ट्र के प्रसिद्ध करवीर निवासिनी अंबाबाई (महालक्ष्मी) मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। करीब 1,500 करोड़ रुपए की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत मंदिर परिसर में नए प्रदक्षिणा मार्ग (प्रदक्षिणा पथ) और परिवार देवता मंदिर के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। 

इस अवसर पर अमित शाह की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। शिलान्यास समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हुए। तीनों नेताओं ने मंदिर में माता महालक्ष्मी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र की पवित्र भूमि और माता अंबाबाई के धाम कोल्हापुर में एक ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत हो रही है।

उन्होंने कहा, "यह वही करवीर नगरी है, जहां माता अंबाबाई सदियों से विराजमान हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इससे कोल्हापुर, महाराष्ट्र और देशभर में माता अंबाबाई के करोड़ों भक्तों में खुशी, उत्साह और भक्ति का अद्भुत माहौल बना है।"

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास और विरासत के संरक्षण का अनूठा संगम देखा है। उन्होंने कहा, "मैं माता अंबाबाई की पावन धरती से महाराष्ट्र की जनता से संवाद कर रहा हूं। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को भी नई पहचान मिली है।" मंदिर विकास परियोजना को कोल्हापुर की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Devendra Fadnavis , Chief Minister of Maharashtra , Eknath Shinde , Kolhapur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD