Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी

 

ए. रेवंत रेड्डी ने 'गांधी सरोवर परियोजना' को मंजूरी देने के लिए राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, A Revanth Reddy, Anumula Revanth Reddy, Chief Minister of Telangana, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 13:10 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को 'गांधी सरोवर परियोजना' के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने इस परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए तेलंगाना सरकार को अनुमति देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मंजूरी मूसी नदी के व्यापक पुनरुद्धार और इसके नदी तट को लोगों के लिए एक जीवंत पारिस्थितिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक धरोहर में बदलने के तेलंगाना सरकार के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

हम रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना द्वारा दिए गए समर्थन और सहयोग के लिए आभारी हैं।रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद स्थित मूसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमडीआरसी) को बापू घाट को गांधी सरोवर परियोजना के रूप में उन्नत और विकसित करने के लिए कार्य करने की अनुमति दे दी है।रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना प्रमुख को भेजे गए पत्र के अनुसार, बापू घाट को गांधी सरोवर परियोजना के रूप में उन्नत और विकसित करने के लिए तोपखाना केंद्र गोलकोंडा में 83.814 एकड़ रक्षा भूमि पर समान मूल्य अवसंरचना (ईवीआई) के निर्माण के आधार पर कार्य करने की अनुमति दी गई है।

18 जून के पत्र में उल्लेख किया गया है कि 83.814 एकड़ रक्षा भूमि का मूल्य 533.42 करोड़ रुपए है।रक्षा भूमि पर कार्य करने की अनुमति रक्षा भूमि के बदले एलएमए (सेना) को देय ईवीआई के निर्माण के आधार पर दी गई है।गांधी सरोवर परियोजना प्रतिष्ठित मूसी नदी पुनर्जीवन पहल के अंतर्गत चलाई जा रही है।राज्य सरकार की योजना बापू घाट को महात्मा गांधी के आदर्शों और विरासत को प्रतिबिंबित करते हुए विश्व स्तरीय शैक्षिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय स्थल के रूप में विकसित करने की है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ कई बार इस परियोजना पर चर्चा की थी।मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से ईसा और मूसी नदियों के पवित्र संगम पर परियोजना के शिलान्यास समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया था।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया था कि फरवरी 1948 में महात्मा गांधी की अस्थियों को इस ऐतिहासिक संगम में विसर्जित किया गया था, जिससे यह स्थल राष्ट्रीय महत्व का बन गया है।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था कि गांधी सरोवर परियोजना राज्य सरकार की व्यापक मूसी नदी पुनर्जीवन परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पारिस्थितिक बहाली और सतत विकास है। रेवंत रेड्डी ने रक्षा मंत्री से गांधी सरोवर परियोजना के लिए 98.20 एकड़ रक्षा भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया था।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , A Revanth Reddy , Anumula Revanth Reddy , Chief Minister of Telangana , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD