Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज

Khas Khabar, Special News, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 17:05 IST

कानपुर में जन्मे और प्रयागराज की बौद्धिक आबोहवा में पले-बढ़े वेंकटेश नारायण तिवारी गोपालकृष्ण गोखले की 'सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी' के आजीवन सदस्य थे। वर्ष 1910 में जब 'अभ्युदय' पत्र के संपादक कृष्णकांत मालवीय पर ब्रिटिश सरकार ने राजद्रोह का मुकदमा चलाया, तो औपनिवेशिक अदालत के भारी दबाव की परवाह न करते हुए वेंकटेश नारायण तिवारी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और श्याम मोहन ने उनके पक्ष में निर्भीक गवाही दी थी।

वेंकटेश नारायण तिवारी ने बाद में 'अभ्युदय', 'भारत' और स्वतंत्रता के बाद 1955 में दिल्ली से प्रकाशित 'जनसत्ता' का संपादन कर अपनी प्रखर पत्रकारिता से जनचेतना को जगाए रखा। वेंकटेश नारायण तिवारी की संवेदनशीलता की जड़ें भारत के गांवों और सुदूर देशों में बसे भारतीय मजदूरों तक फैली थीं। लखनऊ कांग्रेस के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के किसानों की बदहाली का अध्ययन करने के लिए एक 'किसान जांच समिति' बनी।

वेंकटेश नारायण तिवारी इसके अध्यक्ष थे और तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री इसके सचिव थे। वर्ष 1937 में आई इनकी ऐतिहासिक रिपोर्ट ने उत्तर प्रदेश में जमींदारी उन्मूलन की नींव रखी। इन्हें भारतीय गिरमिटिया मजदूरों की स्थिति जांचने के लिए बने 'पिल्लई आयोग' का सदस्य सचिव बनाकर गुयाना भेजा गया। वर्ष 1939 में जब राजनीतिक समझौतों के तहत हिंदी के स्थान पर कृत्रिम 'हिन्दुस्तानी' भाषा को थोपने का प्रयास शुरू हुआ, तो वेंकटेश नारायण तिवारी ने इसका पुरजोर विरोध किया।

उन्होंने इस वैचारिक लड़ाई को केवल जज्बातों से नहीं बल्कि वैज्ञानिक सांख्यिकी से लड़ा। उनकी पुस्तक 'हिन्दी बनाम उर्दू' (1939) ने 1891 से 1936 तक के सरकारी आंकड़ों से यह साबित किया कि समाज स्वाभाविक रूप से देवनागरी लिपि और उच्च हिंदी की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 1946 में वेंकटेश नारायण तिवारी संयुक्त प्रांत से संविधान सभा के सदस्य चुने गए।

देश के संघीय ढांचे को मजबूत करने और 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित करवाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। 20 जून 1964 को वे इस दुनिया को छोड़ चले। स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1951-1952 के पहले आम चुनाव में कानपुर-फर्रुखाबाद सीट से देश के पहले लोकसभा सदस्य चुने जाने वाले पंडित वेंकटेश नारायण तिवारी का कानपुर स्थित निवास 'हरिहर नाथ भवन' आज भी भारत के स्वर्णिम इतिहास का मूक गवाह है।

 

Tags: Khas Khabar , Special News , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD