Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर

बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्वदेश भेजा; परिवारों से पुनः जुड़ने की उम्मीद हुई साकार

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 16:33 IST

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत 5 बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके स्वदेश भेजा गया है, जहाँ वे अपने परिवारों के साथ पुनः मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें पारिवारिक माहौल प्रदान करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ये बच्चे वर्ष 2023 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में मिले थे, जिसके बाद बाल कल्याण समितियों के आदेशों के अनुसार उन्हें पंजाब के बाल गृहों में सुरक्षा और देखभाल के लिए रखा गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग और समग्र विकास को सुनिश्चित किया गया ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में रह सकें।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश उच्चायोग, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से बच्चों की पहचान और उनके परिवारों के बारे में आवश्यक पुष्टि करने के पश्चात सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी की गईं। इसके बाद 5 बच्चों को सुरक्षित तरीके से बांग्लादेश भेजा गया, जहाँ वे अपने परिवारों के साथ पुनः मिल सकेंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चे को अपने परिवार के प्यार, सुरक्षा और अपनेपन का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए अपने परिवार से पुनर्मिलन जीवन के सबसे सुखद और यादगार पलों में से एक होता है। पंजाब सरकार ऐसे हर बच्चे के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा अपने परिवार से पुनः जुड़ता है तो यह सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं होती, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भी जीत होती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों की भलाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD