Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा'

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 15:05 IST

21 जून को दोबारा होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए संदेश जारी किया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे तनाव को दूर रखें और अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखें। अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "हेलो बच्चो, आपकी नीट परीक्षा के लिए शुभकामनाएं।

सारा तनाव अब साइड में रख दो। अपनी मेहनत पर भरोसा रखो और बिल्कुल शांत मन से परीक्षा देना। आप यह कर सकते हैं।" इसके साथ ही, केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश भी शेयर किया। उन्होंने शुरुआत में अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य और परीक्षा की तैयारियों को लेकर पूछा। केजरीवाल ने कहा, "हैलो बच्चो, कैसे हो? रविवार को नीट की परीक्षा है। तैयारी हो गई?"

छात्रों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, "मैं जानता हूं कि आप लोगों ने बहुत कुछ सहन किया है। एक महीने में दो-दो बार पेपर देना कोई मजाक नहीं है। एक बार नीट की परीक्षा देने में ही नानी याद आ जाती है। खैर, ये सारी बातें छोड़ें। अच्छे से मन लगाकर पढो।" उन्होंने छात्रों से शांत दिमाग से पेपर देने की अपील की। अपने संदेश में केजरीवाल ने कहा, "कुछ घंटे रह गए हैं। बहुत शांत दिमाग से पेपर देकर आना।"

केजरीवाल ने छात्रों की क्षमताओं पर भरोसा जताया और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि आप शानदार सफलता हासिल करेंगे। आप सब लोग बहुत अच्छा करोगे, नीट में पास होंगे, अच्छे डॉक्टर बनोगे, आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि 3 मई को नीट पेपर लीक होने के बाद मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी। पेपर लीक के आरोपों के कारण इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में सीबीआई की जांच भी जारी है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD