Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे

Raksha Nikhil Khadse, Raksha Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP, Surat
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

सूरत , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 15:04 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा पखवाड़ा के नाम से कार्यक्रमों की शुरुआत की जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। हम लोगों से संवाद स्थापित करके उन्हें यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे इन योजनाओं ने समाज के लोगों को विकसित करने का काम किया है।

उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इन सेवा पखवाड़ा में हम स्वच्छता और शिक्षा को लेकर आम लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। हम उन्हें यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कैसे इन दोनों की वजह से आज की तारीख में आम लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आया है और अगर इसके लिए किसी को श्रेय दिया जाना चाहिए, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने अपनी कार्यशैली के तहत हमेशा विकास को ही प्राथमिकता दी।

उनके मुताबिक, हमने यूनिवर्सिटी में पौधरोपण का कार्यक्रम भी शुरू किया। मेरे पास युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी है, तो ऐसी स्थिति मैंने एनएसएस और माय भारत से जुड़े युवाओं से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री युवाओं को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। युवाओं को साथ लेकर हमें देश को विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाना है।

इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने यूनिवर्सिटी में भी कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है। प्रधानमंत्री एक ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने लगातार 12 साल बिना छुट्टी लिए देशहित में काम किया है। उन्होंने हम जैसे विधायकों और सांसदों को यह संदेश देने का काम किया है कि एक सेवक के रूप में आम लोगों के बीच में उनकी सेवा करें।

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक कैसे पहुंचाए, इस दिशा में हमारी सरकार और हमारे सांसद/विधायक कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में फूट पर भी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए।

प्रधानमंत्री के शासनकाल में विकास दोहरी गति से हो रहा है। उन्होंने हमेशा से ही विकास को तवज्जो दी है और मौजूदा समय में वो विकास भारत के ध्येय को धरातल पर उतारने के मकसद से काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इन्हीं सब बातों से प्रभावित होकर अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी बीजेपी और एनडीए में शामिल हो रहे हैं, क्योंकि हमारी सरकार ने हमेशा से ही विकास के लिए काम किया है।

हो सकता है कि सभी राजनीतिक दलों की विचारधारा अलग है। लेकिन, सभी का एकमात्र मकसद देश का विकास करना ही होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकास के कार्यों का भी जिक्र किया। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर काम किया। उन्होंने हमेशा ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि सभी क्षेत्र में महिलाएं काम करें। आज उन्हीं के प्रयासों की वजह से हर क्षेत्र में महिलाओं का डंका बज रहा है। इन्हीं सब स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

 

Tags: Raksha Nikhil Khadse , Raksha Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP , Surat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD