Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष द्वारा पंजाबियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी

 

कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata, International Yoga Day
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोलकाता , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 14:59 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से राइटर्स बिल्डिंग तक 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में मंत्री इंद्रनील खान, अग्निमित्रा पॉल, तापस रॉय, विधायक विजय ओझा, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल और अन्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा, 'सिटी ऑफ जॉय' फिटनेस और वेलनेस के लिए दौड़ रही है।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आज सुबह मैंने कोलकाता में "सिटी ऑफ जॉय – दौड़ से ध्यान 2026" मैराथन को हरी झंडी दिखाई। "स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम" के तहत शुरू की गई यह शानदार पहल स्वास्थ्य, स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और समग्र कल्याण जैसे अहम मूल्यों को एक साथ लाती है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "नागरिकों में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखना वाकई प्रेरणादायक था।

आइए, हम योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाए रखें और एक साफ-सुथरे, हरे-भरे और फिट समाज के निर्माण में योगदान दें। इस कार्यक्रम को शानदार सफलता दिलाने के लिए सभी प्रतिभागियों को बधाई।" मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे भवानीपुर से टीएमसी पार्षद असीम बोस ने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है और हम सभी मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर यहां आए हैं।

मैं यहां हूं, दूसरे पार्षद भी यहां हैं और बाकी लोग भी शामिल होंगे। यह एक अच्छी पहल है, चूंकि मुख्यमंत्री सभी के हैं, इसलिए हम सभी उसी के अनुसार यहां आए हैं।" इसके पहले 17 जून को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बागबाजार स्थित गंगा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया।

इस दौरान उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर गंगा घाट को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। बागबाजार घाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने वहां स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने हाथों में झाड़ू लेकर घाट की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि गंगा नदी और उसके घाटों को कचरे तथा प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए इस तरह का सफाई अभियान पूरे साल जारी रहेगा।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD