Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा मंत्रालय ने भारत फोर्ज के साथ 425 करोड़ रुपये के नौसेना टर्बाइन सौदे पर हस्ताक्षर किए झूठे हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश बेचते हुए प्रदेश हितैषी बनने का कर रहे हैं ढोंग : जयराम ठाकुर पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का किया अनावरण अधिकारी आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करें सुनिश्चित : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पंजाब में हो रही चर्चा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने सिरसा में किया जनकल्याण शिविर का अवलोकन सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया मनोहर लाल खट्टर ने झारखंड सरकार के साथ विद्युत क्षेत्र और शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा की राजनाथ सिंह ने 10,000 टन रक्षा एल्युमिनियम प्रेस का शिलान्यास किया गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान की नैदानिक प्रशिक्षण की दिशा में नया कदम कांग्रेस ने हमेशा वोट को प्राथमिकता दी : सीएम मोहन यादव यादों में वेंकटेश : राजभाषा हिंदी के लिए संविधान सभा में बुलंद हुई थी वेंकटेश नारायण तिवारी की आवाज पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश

 

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को मिला एमएमए फाइटर का सपोर्ट, पूजा तोमर ने दी प्रतिक्रिया

Sunny Deol, Batwara 1947, Batwara 1947 Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 13:06 IST

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर गुरुवार को रिलीज किया गया, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच फिल्म को भारतीय एमएमए फाइटर पूजा तोमर का सपोर्ट मिला। फिल्म 'बंटवारा 1947' के टीजर को आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया गया।

यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की कहानी पर आधारित है, जब लाखों लोग हिंसा और दर्द से गुजर रहे थे। उसी दर्द को फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई है। यह टीजर एमएमए फाइटर पूजा तोमर को इतना पसंद आया कि वह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं सकीं। इस पोस्ट में पूजा तोमर ने फायर इमोजी कमेंट किया।

पूजा तोमर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी फाइटिंग लीग, यूएफसी, में भी मुकाबले लड़ चुकी हैं। पूजा ने 2013 में अपने करियर की शुरुआत सुपर फाइट लीग से की, जहां उन्होंने अपने पहले ही मुकाबलों में जीत दर्ज की। इसके बाद, उन्होंने वन चैम्पियनशिप और मैट्रिक्स फाइट नाइट जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर शानदार प्रदर्शन किया।

2022 में, उन्होंने बाय न्गुयेन को हराकर एमएफएन महिला स्ट्रॉवेट चैंपियन का खिताब जीता। 2024 में, उन्होंने यूएफसी में कदम रखा और रेयाने दोस सैंटोस के खिलाफ जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। वहीं, फिल्म के टीजर की बात करें, तो इसकी शुरुआत एक आवाज से होती है, जिसमें कहा जाता है, ''हिंदुस्तान, जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली, लेकिन अफसोस मुल्क का बंटवारा हो गया।

मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी।'' इस आवाज के दौरान कई डरावने विजुअल्स दिखाए जाते हैं, जिसमें शबाना आजमी एक बूढ़ी महिला के किरदार में डरी हुई नजर आती हैं। करण देओल और अली फजल हिंसा के बीच फंसे दिखते हैं। वहीं, प्रीति जिंटा भी इन्हीं हालातों से जूझती हैं। इनके अलावा, सनी देओल का भी अलग अवतार देखने को मिलता है।

सनी देओल की डायलॉग डिलीवरी भी शानदार है। एक सीन में वह कहते हैं, "पंगा लेने का इरादा तो नहीं है, लेकिन ऐतराज भी नहीं है।" सनी देओल ने इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा, ''जब बंटवारे ने लोगों के बीच में रेखा खींची, तो उसने डर के ऊपर साहस को चुना।'' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी की फिल्म असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नहीं वेख्या, ओ जम्याई नई'' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, वहीं प्रोड्यूसर आमिर खान हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Sunny Deol , Batwara 1947 , Batwara 1947 Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD