Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी कॉकटेल 2 (फिल्म रिव्यू) : प्यार, दोस्ती और कमिटमेंट की शानदार कहानी को लेकर छाए शाहिद, रश्मिका और कृति सेनन चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब मंडी बोर्ड की क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को किया सम्मानित फीफा वर्ल्ड कप : मेक्सिको ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराया, नॉकआउट चरण में पहुंचने वाली पहली टीम बनी कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया, फीफा विश्वकप में मिली पहली जीत के नायक बने जोनाथन डेविड उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर द्रौपदी मुर्मु ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को दिया जाएगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंसः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत की बड़ी उपलब्धि, 52 संस्थानों को मिली जगह : धर्मेंद्र प्रधान गरीबों के लिए नहीं, माफिया के मरने पर निकलते हैं सपा-कांग्रेस नेताओं के आंसू : योगी आदित्यनाथ सीएम उमर अब्दुल्ला ने खीर भवानी मेले की तैयारी का लिया जायजा गंदरबल में लैवेंडर महोत्सव में शामिल हुए सीएम उमर अब्दुल्ला

 

शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर राज्यपाल ने गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में टेका माथा

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, UT Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 18 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 12:07 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पांचवें सिख गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर पंचकूला स्थित गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेककर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मानव कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सर्वधर्म समभाव की रक्षा के लिए दिया गया एक अद्वितीय उदाहरण है, जो युगों-युगों तक समाज को प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन त्याग, सेवा, धैर्य और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है।श्री कटारिया ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने आदि ग्रंथ का महान संकलन कर प्रथम पांच गुरुओं की वाणी के साथ-साथ संतों, भगतों एवं भट्टों की वाणी को भी उसमें स्थान दिया, जिससे मानवता को एकता, समानता और आध्यात्मिक ज्ञान का सार्वभौमिक संदेश प्राप्त हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी को शामिल कर इस पवित्र ग्रंथ को पूर्ण स्वरूप प्रदान किया, जो आज श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रूप में समस्त मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने तथा प्रेम, भाईचारे, सेवा और सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD